{"_id":"69c5223a5a267ce0880068d0","slug":"video-two-factions-clash-during-attempt-to-encroach-on-residential-land-19-injured-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"आबादी की जमीन पर कब्जे के दौरान दो पक्ष भिड़े, 19 लोग घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी की जमीन पर कब्जे के दौरान दो पक्ष भिड़े, 19 लोग घायल; VIDEO
मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र और नगर के वार्ड नंबर पांच काझा खुर्द में बृहस्पतिवार को आबादी की जमीन पर कब्जे के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पख के बीच जमकर लाठी डंडा, फावड़ा और लोहे के राड से हमला किया गया। इसमें पहले पक्ष से मनई (70), हरिगोविंद (50), रामनयन (34), चंद्रिका (30), अमिता (26), अविनाश (15), पूनम (46), निर्मला (42), जितेंद्र (47), अभिमन्यु (13) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भरत (16), पिंटू (45), धर्मेंद्र (35), पवन (16), रिंकू (36), राजेंद्र (42), रोहित (25), गुलशन राजभर (22), सतेंद्र (21) घाल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को परदहां सीएचसी पर लेकर गई। दो गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक काझा खुर्द वार्ड में आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। पहले पक्ष का आरोप है कि जमीन पर मंदिर बनाकर कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे, जबकि दूसरा पक्ष उसे विवादित जमीन बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सक शाहिद जमाल ने बताया कि दो गंभीर मनई और भरत को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सरायलखंसी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आबादी की जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुआ है, दोनों पक्ष की तहरीर मिली है, जांच के बाद दोनों पक्ष का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।