सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Answer Key 2026 Out: Check Response Sheet, Raise Objections by March 26, Download Link

UP Police SI Answer Key: यूपी दारोगा की उत्तर कुंजी जारी, 26 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति; जानें मार्किंग स्कीम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Police SI Answer Key 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। परीक्षा 14-15 मार्च को हुई थी। उम्मीदवार 23 से 26 मार्च तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कुल 4,543 पदों पर भर्ती होगी।
 

UP Police SI Answer Key 2026 Out: Check Response Sheet, Raise Objections by March 26, Download Link
UP Police SI Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

UPPRPB UP Police SI Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI Answer Key 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर की लिखित परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की देख सकते हैं।

Trending Videos


यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए कुल 4,543 पद भरे जाएंगे और इसमें 10.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं और अपनी परफॉर्मेंस का आकलन कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने की सुविधा

अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में कोई गलती लगती है, तो वह 23 मार्च से 26 मार्च 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को सही प्रमाण जैसे NCERT किताब या अन्य मान्य स्रोत देना होगा।

यूपी पुलिस एसआई की मार्किंग स्कीम क्या है?

इस परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे गए थे, जो 400 अंकों के थे। हर सही उत्तर पर 2.5 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। जो प्रश्न छोड़े जाते हैं, उनके लिए भी कोई अंक नहीं दिया जाता।

  • सही उत्तर: +2.5 अंक
  • गलत उत्तर: 0 अंक (कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)
  • अनुत्तरित प्रश्न: 0 अंक


उम्मीदवार अपने सही उत्तरों की संख्या को 2.5 से गुणा करके अपने संभावित अंक निकाल सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • संबंधित आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी।
  • इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के अंदर ही आपत्ति दर्ज करें, ताकि उनकी शिकायत पर विचार किया जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed