सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Public Outrage in Shahjahanpur Over Insult to Martyrs

UP: शाहजहांपुर में शहीदों के अपमान से लोगों में रोष, लेखक सुधीर विद्यार्थी बोले- विदेशों तक पहुंचा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाएं तोड़े जाने से लोगों में नाराजगी है। यह मामला विदेशों तक पहुंच गया है। लेखक सुधीर विद्यार्थी ने कहा कि इस घटना के विरोध में बुद्धिजीवी वर्ग आंदोलन कर सकता है। 

Public Outrage in Shahjahanpur Over Insult to Martyrs
लेखक सुधीर विद्यार्थी ने जताई नाराजगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में लेखक सुधीर विद्यार्थी ने काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाएं तोड़े जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 1972 में आजादी के रजत जयंती वर्ष पर नगर पालिका की अध्यक्ष ने प्रतिमाएं बनवाई थीं। इन प्रतिमाओं को टुकड़े-टुकड़े करते हुए मलबे डंपिंग ग्राउंड में डाल दिया। शहीदों का अपमान की खबर देश से लेकर विदेशों तक पहुंची और सब आक्रोशित हैं। दिल्ली का बुद्धिजीवी वर्ग भी एक तिथि तय कर आंदोलन करने आ सकते हैं।

Trending Videos


बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुधीर विद्यार्थी ने कहा कि लाहौर, कैलोफोनिया, जर्मनी, कनाडा समेत कई देशों में शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े की खबर दी है। शहीदों के अपमान की खबर पूरे देश में फैल चुकी है। उन्होंने बताया कि शहीद संग्रहालय, शहीद उद्यान में इतनी अच्छी प्रतिमाएं नहीं लगी हैं, जितनी नगर निगम में लगी थीं। यह प्रतिमाएं बिल्कुल अलग थीं। उन्होंने अफसोस जताया कि संवेदनहीनता के साथ शहीद दिवस पर प्रतिमाओं को तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरों में दिख रहा है कि शहीद अशफाक की प्रतिमा का सिर अलग पड़ा है। शहीदों को जिले में ही हुक्मरानों ने उन्हें दोबारा से मृत्युदंड दिया है। जिले के गौरव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और शासन-प्रशासन, नगर आयुक्त, महापौर योजनाएं तक नहीं बता पा रहे हैं। सिर्फ टाइम पास किया जा रहा है। उन्होंने शासन स्तर से की गई कार्रवाई से सहमति नहीं जताई। कहा कि इस अपमान से कैसे उबरा जाएं, इस पर चर्चा की जाएगी।

शहीद के प्रपौत्र बोले- आंदोलन जारी रहेगा 
शहीद के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां ने कहा कि स्टेचू बनना बहुत मुश्किल हैं। शहीदों की शक्लें मिलाने के लिए मूर्तिकार उनसे संपर्क साधते हैं। शहीदों की पुरानी प्रतिमाओं पर कई बार काम हुआ था। नगर निगम स्थिति भी स्पष्ट नहीं कर रहा है। ऐसे में आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि पार्षदों व शहीद अशफाक उल्ला खां के परिजनों को मिलाकर कमेटी बनाकर जांच कराई जाए। जब तक परिजन सहमत नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेता तनवीर सफदर ने शहीदों की प्रतिमाओं को ध्वस्त करने वाली जेसीबी को सीज किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed