फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB Jail Warder Admit Card 2026 Released at sssb.punjab.gov.in, Exam on July 26

PSSSB Jail Warder Admit Card: पीएसएसएसबी जेल वार्डर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, कब होगी परीक्षा? यहां जानें

Thu, 23 Jul 2026 01:46 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 23 Jul 2026 01:46 PM IST
सार

PSSSB Jail Warder Admit Card 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या रजिस्टर्ड ईमेल के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 26 जुलाई को 532 पदों के लिए आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
PSSSB Jail Warder Admit Card 2026 Released at sssb.punjab.gov.in, Exam on July 26
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

PSSSB Jail Warder Admit Card 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड भेज दिए हैं।

विज्ञापन

26 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा

पीएसएसएसबी की ओर से जेल वार्डर और मैट्रन के 532 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। इसमें शामिल हैं:

  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा की शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा दिवस के लिए जरूरी निर्देश


उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

विज्ञापन

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। साथ ही हॉल टिकट पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा और रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

भर्ती प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन दो चरणों में होगा:

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)


पीएसएसएसबी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • Jail Warder/Matron Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ईमेल से भी डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

बोर्ड ने उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड भेजे हैं। यदि इनबॉक्स में ईमेल दिखाई नहीं देता है, तो Spam या Junk फोल्डर भी जरूर जांचें। वहां से पीडीएफ डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed