Bihar Accident: सामान खरीदने निकला था आठ साल का मासूम, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया; मौत
सारण के गौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आठ वर्षीय अभिराज कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
सारण के गौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आठ वर्षीय अभिराज कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के गौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गौरा मिडिल स्कूल के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बच्चे को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान गौरा गांव निवासी गणेश राय के आठ वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि अभिराज घर के पास से कुछ सामान खरीदने के लिए गौरा-नगरा मुख्य सड़क पर गया था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पढे़ं: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद
सूचना मिलते ही गौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गौरा-नगरा सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है, जिससे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने, गति नियंत्रण के प्रभावी उपाय करने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है।