{"_id":"6a619aa5442a460a6001cb9f","slug":"bsf-jawan-chandan-singh-from-munger-martyred-in-jk-terror-encounter-munger-news-c-1-1-noi1377-4532603-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद
Thu, 23 Jul 2026 10:30 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:30 AM IST
सार
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड निवासी बीएसएफ जवान चंदन सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही गांव और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
शहीद बीएसएफ जवान चन्दन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत जवायत गांव निवासी और सीमा सुरक्षा बल के जवान चंदन सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। देश की रक्षा करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान की खबर मिलते ही पैतृक गांव जवायत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम के साथ-साथ वीर जवान की शहादत पर गर्व का माहौल भी है।
विज्ञापन
आतंकियों से लोहा लेते हुए दी सर्वोच्च कुर्बानी
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बीएसएफ जवान चंदन सिंह ने बहादुरी और अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकियों का डटकर सामना किया। इसी दौरान मुठभेड़ में वे वीरगति को प्राप्त हो गए। फिलहाल मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
शहादत की खबर मिलते ही गांव में पसरा मातम
जैसे ही शहादत की सूचना उनके पैतृक गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शहीद के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पूरे गांव में गम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दी।
विज्ञापन
'पूरा जिला अपने वीर सपूत पर गर्व करता है'
ग्रामीणों ने बताया कि चंदन सिंह बेहद साहसी, अनुशासित और देशभक्त जवान थे। उन्होंने हमेशा देश सेवा को सर्वोपरि रखा और अंततः मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। लोगों ने कहा कि उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा रहेगा और पूरा मुंगेर अपने वीर सपूत पर गर्व करता है।
यह भी पढ़ें: पत्थर कहां से आए, किसके मैसेज पर बना प्लान? पटना पुलिस अब कई सवालों का जवाब तलाश रही
पार्थिव शरीर के इंतजार में गांव, अंतिम संस्कार की तैयारी
शहीद जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन भी अंतिम संस्कार को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। गांव के लोग अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं। पूरे इलाके में शहीद चंदन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है।