Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a617cd8ef0696302f068384","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:54 PM, 23-Jul-2026
Bihar: NEET पेपर लीक पर कटिहार में बवाल! समाहरणालय का गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
NEET पेपर लीक मामले को लेकर कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। समाहरणालय का घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया।और पढ़ें
01:28 PM, 23-Jul-2026
Bihar: पति से झगड़े के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम! दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, डेढ़ साल की बेटी की मौत
Bihar News: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक खा लिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका चार वर्षीय बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
01:05 PM, 23-Jul-2026
Bihar: एक सरकारी अस्पताल के 95% कर्मचारी अनुपस्थित; औचक निरीक्षण के दौरान कहां दिखी यह हालत?
Bihar News: बिहार में एक सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में भारी लापरवाही पाई गई। करीब 95 फीसदी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद थे, जबकि एक्स-रे विभाग में कर्मचारी की जगह उसका नाबालिग बेटा काम करता मिला। एसडीओ ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।और पढ़ें
12:08 PM, 23-Jul-2026
Bihar : 'बच्चों की परवरिश की चिंता में जान दे रही हूं'- बैंक मैनेजर की पत्नी के सुसाइड नोट की लाइन चौंका रही
Bihar News: बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर की पत्नी का शव घर के किचन में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जबकि परिजनों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है। और पढ़ें11:54 AM, 23-Jul-2026
Bihar: पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों का खूनी बवाल! परीक्षा खत्म होते ही चले ईंट-पत्थर, CCTV में कैद हुई हिंसा
Bihar news: मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंपार्टमेंटल परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। घटना में कई छात्र और एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। पूरे बवाल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। और पढ़ें11:21 AM, 23-Jul-2026
Bihar: ऑक्सफोर्ड से जुड़ेगा मिथिला संस्कृत शोध संस्थान! सरकार ने दी मंजूरी, संजय झा ने बताया ऐतिहासिक
Bihar News: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने बताया कि बिहार सरकार ने मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, दरभंगा और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के बीच संस्थागत सहयोग को मंजूरी दे दी है। इस करार से दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण, शोध और वैश्विक स्तर पर प्रकाशन का रास्ता खुलेगा।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 AM, 23-Jul-2026
Bihar: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद
Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड निवासी बीएसएफ जवान चंदन सिंह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही गांव और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। और पढ़ें09:27 AM, 23-Jul-2026
Bihar: 'कांग्रेस ने अपनाया पाकिस्तानी मॉडल', बिहार में BJP का बड़ा आरोप, प्रदर्शन कर की सख्त कार्रवाई की मांग
Bihar News: पटना और दिल्ली में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शनों के बीच दरभंगा में भाजपा ने प्रदर्शन कर कांग्रेस पर हिंसक राजनीति का आरोप लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना में पथराव किया और इसे 'पाकिस्तानी मॉडल' करार देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।और पढ़ें
08:15 AM, 23-Jul-2026
Bihar News: पत्थर कहां से आए, किसके मैसेज पर बना प्लान? पटना पुलिस अब कई सवालों का जवाब तलाश रही
Patna Protest: पटना में चार साल बाद ऐसा उपद्रव हुआ। प्रदर्शनकारियों की भीड़ इतनी हो जाएगी, इसका पुलिस को अंदाजा भी नहीं था। पटना पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गए हैं। इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं, इसकी भी जांच चल रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें07:58 AM, 23-Jul-2026