{"_id":"6a61d9c112cd3edb0d007948","slug":"one-person-died-and-three-others-were-injured-in-collision-between-canter-truck-and-an-auto-rickshaw-in-hapur-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Road Accident:: मेरीनो कंपनी के सामने कैंटर-ऑटो की भिड़ंत, एक की मौत; चालक समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Road Accident:: मेरीनो कंपनी के सामने कैंटर-ऑटो की भिड़ंत, एक की मौत; चालक समेत तीन घायल
Thu, 23 Jul 2026 02:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:37 PM IST
सार
हापुड़ के दिल्ली रोड पर मेरीनो कंपनी के गेट नंबर चार के सामने कैंटर और ऑटो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मेरीनो कंपनी के गेट नंबर चार के सामने कैंटर व ऑटो में भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे के एक तरफ यातायात बाधित हो गया और कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हालांकि मृतक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
जिला मेरठ के कस्बा खरखौदा निवासी चालक प्रदीप बृहस्पतिवार की सुबह अपने ऑटो में सवारी लेकर पिलखुवा से हापुड़ आ रहा था। दिल्ली रोड स्थित मेरीनो कंपनी के गेट नंबर चार के सामने पहुंचने पर कंपनी के अंदर से आ रहे कैंटर ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने के बाद ऑटो हाइवे पर पलट गया और नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ऑटो चालक प्रदीप, जिला मेरठ के गांव उलधन निवासी महबूब समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पिलखुवा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि मृतक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान के प्रयास कर रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति की पहचान कर जल्द परिजनों की तहरीर पर कैंटर चालक के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।