{"_id":"6a60fc665b22c1b5460cbbf5","slug":"unidentified-mans-body-found-by-the-roadside-police-investigating-hapur-news-c-135-1-hpr1001-145292-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। थाना क्षेत्र में एनएच-9 के नए बाईपास पर बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे के निकट सडक़ किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या अन्य सामान नहीं मिला।
पुलिस ने आसपास मौजूद राहगीरों से भी शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया।
सीओ गढ़मुक्तेश्वर राहुल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सके।