{"_id":"6a61d93ebb34dd364101197e","slug":"video-bilaspur-news-water-filled-potholes-on-dhuni-mandir-bala-road-raise-accident-risk-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धूणी मंदिर-बैहना ब्राह्मणा-बाला सड़क पर जलभराव, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धूणी मंदिर-बैहना ब्राह्मणा-बाला सड़क पर जलभराव, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
झंडूता उपमंडल के अंतर्गत धूणी मंदिर से बैहना ब्राह्मणा होते हुए बाला को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों के लिए सफर जोखिम भरा बन गया है। जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और बाजार तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। लेकिन सड़क की उखड़ी हुई सतह और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक अनजाने में उनमें उतर जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है, जहां छोटी सी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
ग्रामीण सुभाष मन्हास, विनोद, अंकित, अमन, जीवन और नम्रता ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। कई बार लोक निर्माण विभाग को इसकी जानकारी भी दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए सड़क से नीचे उतरना पड़ता है, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।