फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Issues of public interest discussed and resolutions passed at the Bilaspur Senior Citizens' Association meeting.

Bilaspur News: बिलासपुर वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा, प्रस्ताव पारित

Wed, 22 Jul 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Issues of public interest discussed and resolutions passed at the Bilaspur Senior Citizens' Association meeting.
बैठक में मौजूद वरिष्ठ नागरिक। स्रोत : सभा
संशोधित खबर
विज्ञापन

मासिक बैठक में की चर्चा, सरकार व प्रशासन को भेजे जाएंगे प्रस्ताव

सड़क, सफाई, एम्स, स्मार्ट मीटर, जल स्रोतों, औहर स्कूल के नामकरण पर किया विचार
चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर की गलियों और मकानों की नंबरिंग करने का सुझाव
रौड़ा-चिलिंग प्लांट-औद्योगिक क्षेत्र-चांदपुर पुल सड़क की हालत पर जताई चिंता
कैप्टन भंडारी राम के नाम पर औहर स्कूल का नामकरण करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा की मासिक बैठक वरिष्ठ उपप्रधान रतनलाल सांख्यान की अध्यक्षता में रौड़ा सेक्टर में हुई। सुशील पुंडीर ने बैठक का संचालन किया और हाल ही में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा ने पिछली बैठक की कार्रवाई और अन्य गतिविधियों को सर्वसम्मति से पारित किया, नए सदस्यों का स्वागत भी किया।
बैठक में कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। इंजीनियर प्रेमलाल पाराशर ने चंडीगढ़ की तर्ज पर शहर की गलियों और मकानों की नंबरिंग का सुझाव दिया। सभा ने रौड़ा से चिलिंग प्लांट तक की खराब सड़क पर चिंता जताई, जिस पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। अतिक्रमण से वाहनों और पैदल यात्रियों को असुविधा होती है। पशु चिकित्सालय से खंड विकास अधिकारी कार्यालय लखनपुर तक संपर्क मार्ग चौड़ा करने की मांग भी हुई। राजपाल टाडू ने एम्स में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता और नगर परिषद से नियमित सफाई की मांग की। डॉ. जयराम शर्मा ने रेहड़ी-फड़ी वालों के अव्यवस्थित सामान से दुर्घटना के खतरे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कबाड़ कार्य करने वालों के लिए शहर से बाहर उपयुक्त स्थान की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

ओंकार कपिल ने नगर परिषद विश्रामगृह रौड़ा की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नालियां अव्यवस्थित हैं और कुछ पेड़ लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। सरदार रछपाल सिंह ने स्मार्ट मीटरों पर जनता की राय लेने और उपभोक्ताओं को जागरूक करने की मांग की। उन्होंने रेलवे लाइन के साथ प्राचीन जल स्रोतों के सूखने पर चिंता जताई और उनके संरक्षण की आवश्यकता बताई। राजपाल सरीन ने पानी के उचित प्रबंधन पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबली में कमल ढाबा के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क खुदाई के बाद गड्ढे न भरने का मुद्दा भी उठा। सभा ने ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित किया। सरकार से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर का नाम बदलने की मांग की गई। इसे द्वितीय विश्वयुद्ध के विक्टोरिया क्रॉस विजेता कैप्टन भंडारी राम की स्मृति में रखा जाए। नाम विक्टोरिया क्रॉस वीर भंडारी राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औहर करने की मांग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed