फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   SCERT releases merit list for SJMMSS Stage-1 exam.

Bilaspur News: एससीईआरटी ने जारी की एसजेएमएमएसएस स्टेज-1 परीक्षा की मेरिट लिस्ट

Wed, 22 Jul 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
SCERT releases merit list for SJMMSS Stage-1 exam.
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


प्रदेश से कुल 543 मेधावी विद्यार्थियों को किया शॉर्टलिस्ट
1 नवंबर को होगी दूसरे चरण की परीक्षा, टॉप 100 छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

प्रियंका ठाकुर
बिलासपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन ने स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना छात्रवृत्ति (एसजेएमएमएसएस) परीक्षा के पहले चरण का परीक्षा परिणाम और मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। विभाग की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

मेरिट सूची के आधार पर प्रदेश भर से कुल 543 मेधावी छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह परीक्षा 5 अप्रैल को प्रदेश भर में 324 केंद्रों में करवाई गई थी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इसमें 535 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की हैं। पास हुए विद्यार्थी अब दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेंगे। दूसरे चरण की परीक्षा 2 नवंबर को होगी। स्टेज-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और रोल नंबर एससीईआरटी द्वारा संबंधित प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारियों को भेजे जाएंगे। यह संबंधित स्कूलों और खंड अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वह समय पर परीक्षार्थियों तक एडमिट कार्ड पहुंचाएं। इसके अलावा रोल नंबर चार्ट जल्द ही एससीईआरटी सोलन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। काउंसिल ने निर्देश दिए हैं कि यदि किसी छात्र के नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि या स्कूल के नाम में कोई लिपिकीय त्रुटि है, तो वह परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए छात्रों या अभिभावकों को एससीईआरटी सोलन के प्रधानाचार्य को आधिकारिक ईमेल आईडी hpscertexam@gmail.com पर मेल करना होगा।
विज्ञापन

स्टेज-2 की परीक्षा के बाद जिलावार तय कोटा और मेरिट के आधार पर प्रदेश भर से टॉप 100 छात्रों का चयन किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित इन 100 छात्रों को ही सरकार की इस विशेष छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिया जाएगा। इसमें कक्षा छठी के विद्यार्थियों को चार हजार रुपये प्रति माह, सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये प्रति माह और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छह हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
किस जिले के कितने छात्र हुए पास
छात्रवृत्ति परीक्षा में मंडी और कांगड़ा जिले का परिणाम सबसे बेहतर रहा। परीक्षा में बिलासपुर के 26, चंबा के 66, हमीरपुर के 32, कांगड़ा के 71, किन्नौर के 6, कुल्लू के 46, लाहौल-स्पीति के 5, मंडी के 72, शिमला के 61, सिरमौर के 55, सोलन के 63 और ऊना के 40 विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed