फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 23 Jul 2026 03:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 23 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

03:12 PM, 23-Jul-2026

Bihar News: तीन बेटियों ने निभाया पिता के अंतिम संस्कार का फर्ज, दी मुखाग्नि; निभाई जिम्मेदारी

मुखिया ने बताया कि दुर्गा सहनी की बेटियां श्रीमती देवी, शारदा देवी और पिंकी देवी तथा उनके नाती ने अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट पहुंचाया। पिंकी देवी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। और पढ़ें
03:02 PM, 23-Jul-2026

Bihar Accident: सामान खरीदने निकला था आठ साल का मासूम, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया; मौत

सारण के गौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आठ वर्षीय अभिराज कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

और पढ़ें
विज्ञापन
02:55 PM, 23-Jul-2026

Bihar: रोहतास में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, चालक फरार; सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

रोहतास के धौडाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मेदिनीपुर निवासी 45 वर्षीय किसान विजय सिंह उर्फ बिजली की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है। और पढ़ें
02:52 PM, 23-Jul-2026

Bihar: NEET विवाद पर वैशाली में छात्रों का फूटा गुस्सा! हाजीपुर-महनार रोड किया जाम

Bihar News: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और दिल्ली के जंतर-मंतर व पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वैशाली जिले में छात्रों ने विशाल आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई गई। सड़क पर धरना और नारेबाजी के कारण हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ।
  और पढ़ें
01:54 PM, 23-Jul-2026

Bihar: NEET पेपर लीक पर कटिहार में बवाल! समाहरणालय का गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक मामले को लेकर कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। समाहरणालय का घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया।
  और पढ़ें
01:28 PM, 23-Jul-2026

Bihar: पति से झगड़े के बाद मां ने उठाया खौफनाक कदम! दो मासूम बच्चों संग खाया जहर, डेढ़ साल की बेटी की मौत

Bihar News: सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक खा लिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला और उसका चार वर्षीय बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:05 PM, 23-Jul-2026

Bihar: एक सरकारी अस्पताल के 95% कर्मचारी अनुपस्थित; औचक निरीक्षण के दौरान कहां दिखी यह हालत?

Bihar News: बिहार में एक सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में भारी लापरवाही पाई गई। करीब 95 फीसदी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद थे, जबकि एक्स-रे विभाग में कर्मचारी की जगह उसका नाबालिग बेटा काम करता मिला। एसडीओ ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
  और पढ़ें
12:08 PM, 23-Jul-2026

Bihar : 'बच्चों की परवरिश की चिंता में जान दे रही हूं'- बैंक मैनेजर की पत्नी के सुसाइड नोट की लाइन चौंका रही

Bihar News: बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र में बैंक मैनेजर की पत्नी का शव घर के किचन में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जबकि परिजनों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है। और पढ़ें
11:54 AM, 23-Jul-2026

Bihar: पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों का खूनी बवाल! परीक्षा खत्म होते ही चले ईंट-पत्थर, CCTV में कैद हुई हिंसा

Bihar news: मुजफ्फरपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंपार्टमेंटल परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। घटना में कई छात्र और एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। पूरे बवाल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। और पढ़ें
11:21 AM, 23-Jul-2026

Bihar: ऑक्सफोर्ड से जुड़ेगा मिथिला संस्कृत शोध संस्थान! सरकार ने दी मंजूरी, संजय झा ने बताया ऐतिहासिक

Bihar News: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने बताया कि बिहार सरकार ने मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, दरभंगा और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के बीच संस्थागत सहयोग को मंजूरी दे दी है। इस करार से दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटलीकरण, शोध और वैश्विक स्तर पर प्रकाशन का रास्ता खुलेगा।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed