फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CDO and BSA conducted surprise inspections of several villages reprimanded officials over shortcomings

Kanpur: सीडीओ और बीएसए ने कई गांवों का किया औचक निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार, लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब

Thu, 23 Jul 2026 03:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 23 Jul 2026 03:40 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर विकास खंड क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन और बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम ने कई गांवों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत सरोवर के निर्माण कार्यों में मानक की अनदेखी मिली। वहीं, विद्यालयों में एमडीएम व साफ-सफाई में लापरवाही पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई।

विज्ञापन
Kanpur CDO and BSA conducted surprise inspections of several villages reprimanded officials over shortcomings
बच्चों से जानकारी करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत छांजा के अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा न मिलने पर जिम्मेदारों पर कड़ी नाराजगी जताई। वहीं, छांजा गांव के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर एमडीएम का बच्चों को मानक अनुसार वितरण न किए जाने पर फटकार लगाई।

विज्ञापन

विद्यालयों में कीचड़ व गंदगी देख भी सुधार करने को लेकर चेतावनी दी। सीडीओ अभिनव जे जैन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम के साथ विकास खंड क्षेत्र के रायपुर, छांजा, सरांय और पड़रीलालपुर में बने तालाबों/अमृत सरोवरों के साथ अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने मानक के अनुसार न कराए गए तालाबों का अधूरा निर्माण देख बीडीओ के साथ अन्य जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन





कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया
वहीं, चारोंं गांवों के विद्यालय में बच्चों को वितरित किए जाने वाले मध्याह्न भोजन का भी  निरीक्षण किया। मीनू के अनुसार किसी विद्यालय में बनाया गया भोजन न देखकर बीएसए पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सुबह 10 बजे तक रायपुर के विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला, जिस पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

कक्षाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं
वहीं, बीएसए को जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। सीडीओ ने बच्चों की कक्षाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान बीडीओ शिवनरेश सिंह, एडीओ पंचायत राघवेंद्रप्रताप सिंह, प्रभारी एडीओ आईएसबी विक्रम शर्मा, अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण संदीप मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधी पाण्डेय, एपीओ राहुल कटियार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed