फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Hide and seek between clouds and sunshine department says monsoon active again from July 26

Kanpur Weather: बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी जारी, विभाग बोला- 26 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, पढ़ें अलर्ट

Thu, 23 Jul 2026 09:41 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 23 Jul 2026 09:41 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ तेज धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Hide and seek between clouds and sunshine department says monsoon active again from July 26
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मानसूनी गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं। बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप भी निकल आती रही। स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बौछारें पड़ती रही हैं। इससे मौसम सुहाना बना रहा। उमस से काफी हद तक शहरियों को राहत मिली।

विज्ञापन



विज्ञापन



सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में 24 घंटे में 30.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई से तीन दिन तक मानसूनी गतिविधियां फिर सक्रिय हो जाएंगी। बारिश थमने के साथ ही पारा फिर चढ़ना शुरू हो गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather Hide and seek between clouds and sunshine department says monsoon active again from July 26
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

आने वाले पांच दिनों में बने रहेंगे बादल
इसके साथ ही माहौल में सुबह को 11 और दोपहर को सात प्रतिशत नमी कम हो गई। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि तीन-चार दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर सक्रिय होगा और बारिश होगी। आने वाले पांच दिनों में बादल बने रहेंगे। स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

Kanpur Weather Hide and seek between clouds and sunshine department says monsoon active again from July 26
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान

  • अधिकतम- 32.4 डिग्री सेल्सियस।
  • न्यूनतम- 25 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed