Kanpur: राजस्थान में बेची गई थी किशोरी, कपड़े दिलाने के बहाने किया था अगवा, 25 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार
Kanpur News: नौबस्ता पुलिस ने वर्ष 2025 के बहुचर्चित मानव तस्करी मामले में 25 हजार की इनामी महिला आरोपी पलक सिंह उर्फ सोनाली अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हंसपुरम की एक किशोरी को कपड़े दिलाने के बहाने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने और राजस्थान ले जाकर एक संस्था की संचालिका को बेचने का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में बर्रा के हरदेव नगर निवासी पलक सिंह उर्फ सोनाली अवस्थी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वर्ष 2025 में हंसपुरम की किशोरी को कपड़े दिलाने के बहाने बेहोश कर राजस्थान ले गई, जहां उसे सामूहिक विवाह कराने वाली संस्था की संचालिका को बेच दिया था।
पुलिस ने पलक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले में पुलिस संस्था की संचालिका और युवती को खरीदने के आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। उसे घर से गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। नौबस्ता के हंसपुरम इलाके में रहने वाले मजदूर ने तीन अप्रैल 2025 को थाने में अपनी 16 साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जयपुर में एक लाख रुपये में बेचा
किशोरी के पिता के अनुसार बेटी घर से कुछ सामान लेने पड़ोस की दुकान गई थी फिर नहीं लौटी। आरोप था कि इलाके का सौरभ मिश्रा 30 मार्च की शाम बेटी को अगवा कर ले गया। पांच अप्रैल को बेटी ने लखनऊ में रहने वाले अपने जीजा को फोन कर बताया कि सौरभ ने उसे अगवाकर राजस्थान के जयपुर के अंखुरिया इलाके में सामाजिक फाउंडेशन चलाने वाली महिला को एक लाख रुपये में बेचा है।
अधेड़ को 2.5 लाख रुपये में बेच दिया था
उस महिला ने शादी के नाम पर नागौर जिले के अधेड़ को 2.5 लाख रुपये में बेच दिया था। किशोरी को बेचे जाने की जानकारी मिलने पर सक्रिय हुई नौबस्ता पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची। टीम को किशोरी अंखुरिया के एक घर पर मिली थी। किशोरी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमनगर पुलिया के पास से उसे खरीदने वाली फाउंडेशन संचालक 52 वर्षीय गायत्री और उसके साथी गागर-बाड़ा निवासी हनुमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
कपड़े दिलाने के बहाने साथ ले गई थी
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि सौरभ मिश्रा के घर से पलक सिंह उर्फ सोनाली उसे बाजार से कपड़े दिलाने के बहाने साथ ले गई थी। रास्ते में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसने खुद को राजस्थान में पाया था। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि पलक पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।