{"_id":"6a61d8bcd56efe2ec407c3b7","slug":"ssp-suspends-seven-police-personnel-action-taken-for-continuous-absence-in-bareilly-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएसपी ने सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, लगातार गैरहाजिर रहने पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएसपी ने सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, लगातार गैरहाजिर रहने पर गिरी गाज
Thu, 23 Jul 2026 02:33 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:33 PM IST
सार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इन पर बिना सूचना लंबी गैरहाजिरी, सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन और लापरवाही के आरोप हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बिना सूचना लंबी गैरहाजिरी, सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन व लापरवाही के अन्य मामलों में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
निलंबित पुलिसकर्मियों में रिक्रूट आरक्षी पीयूष मोहन, अनिल कुमार, आरक्षी सगुन कुमार, विवेक धामा, अजय कुमार, सौरभ कुमार और रसोइया विक्की कश्यप शामिल हैं। निलंबित पुलिसकर्मियों में रिक्रूट आरक्षी पीयूष मोहन, अनिल कुमार, आरक्षी सगुन कुमार, विवेक धामा, अजय कुमार, सौरभ कुमार और रसोइया विक्की कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन
पीयूष मोहन को सात दिन के स्वीकृत अवकाश के बाद 3 जुलाई 2026 से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर निलंबित किया गया। अनिल कुमार पांच दिन के अवकाश के बाद 14 जुलाई 2026 से ड्यूटी पर नहीं लौटे। सगुन कुमार 20 जून 2026 से और विवेक धामा 1 जुलाई 2026 से अवकाश के बाद अनुपस्थित पाए गए। सौरभ कुमार भी 13 जुलाई 2026 को निर्धारित ड्यूटी पर बिना अनुमति गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
रसोइया विक्की कश्यप ने 5 जुलाई 2026 को ड्यूटी पर आने से इन्कार कर दिया और लगातार अनुपस्थित रहे। आरक्षी अजय कुमार पर सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना पॉडकास्ट/साक्षात्कार रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप है। एसएसपी ने इन आरोपों को गंभीरता से लेकर इन सभी को निलंबित कर दिया है।