Railway News: बरेली-मुरादाबाद रेलखंड में सात अगस्त तक 20 ब्लॉक, 15 ट्रेनें होंगी प्रभावित, सात का मार्ग बदला
बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर सात अगस्त तक 20 ट्रैफिक ब्लॉक होंगे। इससे 15 लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित होंगी। सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर बरेली कैंट रोका जाएगा। आठ ट्रेनें 80 मिनट तक देरी से चलेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-मुरादाबाद रेलखंड के 10 स्टेशनों पर सात अगस्त तक 20 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। इस दौरान बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 15 ट्रेनें प्रभावित होंगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि ब्लॉक के दौरान सात ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर मुरादाबाद, रामपुर, बरेली के स्थान पर मुरादाबाद, चंदौसी के रास्ते संचालित किया जाएगा। इन गाड़ियों का रामपुर और बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा। जंक्शन के स्थान पर इन गाड़ियों को बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा आठ गाड़ियों को 80 मिनट तक देरी से चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 23, 29, 31 जुलाई, चार और छह अगस्त को, 13042 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस 23 जुलाई व छह अगस्त को, 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 31 जुलाई को, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस 21 जुलाई व चार अगस्त को, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को और 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस 22, 24, 30 जुलाई, एक, पांच व सात अगस्त को मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट मार्ग से संचालित की जाएगी।
कोयला व खाद्यान्न का परिवहन नहीं होगा प्रभावित
रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक की योजना इस तरह से बनाई है ताकि मरम्मत कार्य के दौरान आवश्यक वस्तुओं विशेषकर कोयला व खाद्यान्न रेकों के निर्बाध संचालन में किसी तरह की समस्या न हो। सात अगस्त तक होने वाले 20 ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान मालगाड़ियों के संचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।
देरी से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 22, 24, 26, 28, 30 जुलाई, तीन और पांच अगस्त को रास्ते के स्टेशनों पर 90 मिनट, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 22 जुलाई, एक और आठ अगस्त को 30 मिनट, 55301 मुरादाबाद-लालकुआं सवारी गाड़ी तीन अगस्त को 45 मिनट, 14603 सहरसा एक्सप्रेस 24 जुलाई को 90 मिनट, 55301 मुरादाबाद-लालकुआं सवारी गाड़ी, 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को 30 मिनट, 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 26 जुलाई को रास्ते के स्टेशनों पर 90 मिनट तक नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
इन स्थानों पर होंगे मरम्मत के काम
रेल लाइन की मरम्मत के लिए 28 जुलाई और दो अगस्त को छोड़कर सात अगस्त तक बरेली-मुरादाबाद रेलखंड के नगरिया सादात, शहजाद नगर, धमोरा, मूढ़ापांडे, रामपुर जंक्शन, मिलक, सीबीगंज, भिटौरा, परसाखेड़ा, दूगनपुर रेलवे स्टेशनों व इनके मध्य मध्य रेलखंडों पर चरणबद्ध रूप ब्लॉक लिया जाएगा।
चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे बरेली होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की चार ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाएगा। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 14207 पदमावत एक्सप्रेस में 23 व 24 जुलाई को, 14208 पदमावत एक्सप्रेस में 26 व 27 जुलाई को, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस में 25 व 26 जुलाई को और 14206 अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 24 व 25 जुलाई को एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।