फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya instructed the officers saying that farmers should not face any problem

Bareilly News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अफसरों को दी हिदायत, कहा- किसानों को न हो कोई परेशानी

Wed, 22 Jul 2026 06:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 06:22 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बरेली में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा अस्पतालों को आपूर्ति किए जा रहे उत्पादों की सराहना की। मौर्य ने इसे प्रदेश स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को परेशान न करने और सरकार की छवि सुधारने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya instructed the officers saying that farmers should not face any problem
डिप्टी सीएम ने की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जिले के सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा अस्पतालों को आपूर्ति किए जा रहे उत्पादों की सराहना की और इसे प्रदेश स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों को परेशान न करने और सरकार की छवि सुधारने पर जोर दिया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील, थाना और ब्लॉक में सुधार आने से सरकार की छवि बेहतर होती है। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की उपज खरीद में कोई असुविधा न होने देने और निजी जरूरत के लिए मिट्टी निकालने वाले किसानों को परेशान न करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को अनावश्यक रूप से आम लोगों को परेशान न करने और निशुल्क हेलमेट बांटने को कहा। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए भी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने सावन माह में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा नाथ द्वारों की साज-सज्जा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के लिए चिकित्सा, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानकों से कम दूरी पर बने पथकर नाका की शिकायत पर जांच कर उसे स्थानांतरित कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाले मार्गों पर तेजी से कार्य शुरू करने और आरईडी को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर जोर
उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अभिभावकों को डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले ड्रेस के पैसे से ड्रेस बनवाने का कार्य समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर दिया जाए। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा। 

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में दूध, फल और मसालों की आपूर्ति भी समूहों के माध्यम से हो रही है। अस्पतालों में चादर, तकिया कवर और ओटी यूनिफॉर्म की आपूर्ति के लिए भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य जनपदों में मॉडल के रूप में अपनाने का सुझाव दिया।

जनहित और प्रशासनिक सुधार
बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी कार्य ऐसा न हो जिससे सरकार की छवि धूमिल हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की हिदायत दी। तहसील स्तर पर पार्टी इकाई के प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को मासिक बैठकें करने और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए गए। 

प्रत्येक शुक्रवार को होने वाली ग्राम चौपालों की कार्यसूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने और चौपाल से एक दिन पूर्व सफाई अभियान चलाने को भी कहा गया। उन्होंने लखनऊ अग्निकांड के मद्देनजर सुरक्षा मानकों को पूरा करने पर केंद्रित रहने, न कि अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान करने पर जोर दिया।

अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश 
उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवरों में बारिश के मौसम में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने अवैध कब्जे हटाने के दौरान गरीब को उजाड़ने से पहले बसाने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया। चक मार्गों, गोचर भूमि और सरकारी भूमि पर से कब्जे हटाने के लिए भी अभियान चलाने को कहा गया।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड धारकों से निजी अस्पतालों द्वारा पैसे लेने पर रोक लगाने, 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा हर घर जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी पात्र लोगों को 1500 रुपये मासिक पेंशन का लाभ देने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed