फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya says Goons have infiltrated the students protest in Delhi

UP: 'दिल्ली में पुलिस की आड़ में गुंडों ने छात्रों पर चलाई लाठियां', सपा-कांग्रेस और आप पर बिफरे डिप्टी सीएम

Wed, 22 Jul 2026 03:05 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 03:05 PM IST
सार

बरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नीट पेपर लीक विवाद पर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी पर छात्रों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। मौर्य ने कहा कि आंदोलन में गुंडे घुस गए थे, कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya says Goons have infiltrated the students protest in Delhi
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने नहीं बल्कि पुलिस की आड़ में घुसे गुंडों ने लाठी और डंडे चलाए। इसके वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर हैं। इन्हें चिन्हित कर कार्रवाई होगी। बुधवार को बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कहीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि पेपर लीक कई बार हुए हैं। हालांकि, दोबारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ नीट की परीक्षा हुई। परिणाम भी आ गया। छात्रों को कोई आपत्ति नहीं है पर विपक्ष इन छात्रों को ढाल बनाकर राजनीति कर रहा है। प्रदर्शन पर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन कानून व्यवस्था को चुनौती देकर बच्चों पर हमला करने वाले गुंडों को पुलिस ने सबक सिखाया। आरोप लगाया कि ये गुंडे भी कांग्रेस, सपा और आप से होंगे। कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में छात्रा ने दी जान: एक संगठन के लोगों ने होटल में प्रेमी संग पकड़ा था, वीडियो बनाकर किया था वायरल

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार ने ही कल्याण सिंह के नेतृत्व की सरकार में लागू नकल अध्यादेश वापस लिया था। सपा नेता नकल के मुद्दे पर बात ना ही करें। भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष विचलित है। सिर्फ विपक्ष के आरोप पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होगा।

धरना का स्थान तय, प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ गलत
डिप्टी सीएम ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ किया। धरना की जगह तय है तो प्रधानमंत्री आवास जाने की जरूरत नहीं थी। विपक्ष छात्रों को आगे कर राजनीति कर रही है। जनता सब जानती है, इसका जबाव जरूर मिलेगा। 2027 में भी युवा ही कमल खिलाएंगे।

कुंवर भवन में डिप्टी सीएम को किया गया सम्मानित 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मंगलवार को शहर स्थित कुंवर भवन पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत बरेली की प्रशासक रश्मि पटेल, भाजपा व्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी और महापौर  डॉ. उमेश गौतम भी मौजूद रहे। सभी ने उप मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed