{"_id":"6a60741b4228018cd309caae","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-arrived-at-the-circuit-house-and-met-with-bjp-leaders-in-bareilly-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे सर्किट हाउस, भाजपा नेताओं से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे सर्किट हाउस, भाजपा नेताओं से की मुलाकात
Wed, 22 Jul 2026 01:13 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:13 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से मुलाकात की। उनके आगमन के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे सर्किट हाउस पहुंचे। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आए थे। यहां से उन्हें कार से सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कलक्ट्रेट सभागार में जिले की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। डिप्टी सीएम के आगमन से पहले कलक्ट्रेट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई। पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखते हुए वर्दी और सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कलक्ट्रेट आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, जबकि दोपहिया वाहनों की डिक्की और लोगों के बैग व थैलों की भी जांच की जा रही है। चूंकि पिछले दिनों यहां आत्मदाह की कोशिश जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए सुरक्षा एजेंसियां परिसर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। एसपी सिटी सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन