फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Protest against the detention of Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Pilibhit

Pilibhit News: राहुल गांधी-अखिलेश यादव को हिरासत में लेने का विरोध, कांग्रेस और सपा के नेताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 02:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 02:22 PM IST
सार

दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने से कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। पीलीभीत में दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अलग-अलग जुलूस निकालकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। 

विज्ञापन
Protest against the detention of Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Pilibhit
धरने पर बैठे सपा नेता और कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में बुधवार को पीलीभीत में सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी सड़क पर उतर आए। दोनों दलों ने अलग-अलग जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिए।

विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
सपा का प्रदर्शन जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में हुआ। पार्टी कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां परिसर में धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। युवाओं पर लाठीचार्ज का विरोध किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध को कुचलने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Protest against the detention of Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav in Pilibhit
कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप 
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की हिरासत को अलोकतांत्रिक बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को शांतिपूर्ण विरोध करने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। दोनों दलों के नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed