फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police on alert over possibility of protests SP-Congress leaders placed under house arrest in Pilibhit

Pilibhit News: विरोध प्रदर्शन की आशंका पर पुलिस अलर्ट, सपा-कांग्रेस नेताओं को किया गया नजरबंद

Wed, 22 Jul 2026 11:19 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 22 Jul 2026 11:19 AM IST
सार

दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन की आशंका पर पीलीभीत में पुलिस अलर्ट मोड पर है। बुधवार को पुलिस ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा और सपा नेता नोमान वारसी समेत सपा-कांग्रेस के कई नेताओं को नजरबंद किया। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

विज्ञापन
Police on alert over possibility of protests SP-Congress leaders placed under house arrest in Pilibhit
पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध की गूंज पीलीभीत में भी सुनाई दी। संभावित विरोध-प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन बुधवार तड़के से ही अलर्ट मोड पर रहा। जिले में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को उनके आवासों पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया।

विज्ञापन




पुलिस ने पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, सपा नेता नोमान वारसी समेत कई प्रमुख पदाधिकारियों के आवासों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया। नेताओं को घरों से बाहर निकलकर किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई। कई स्थानों पर पुलिस कर्मी लगातार निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


उधर, जिला मुख्यालय, कलेक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शहर के प्रमुख चौराहों और सरकारी कार्यालयों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जबकि अधिकारियों ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमित प्रदर्शन की इजाजत नहीं 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संगठन या व्यक्ति को बिना अनुमति प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सपा और कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed