{"_id":"6a5fd4c964bde32fdc0b129c","slug":"accused-ilham-sought-one-weeks-time-to-provide-an-explanation-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-164742-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरोपी इलहाम ने स्पष्टीकरण देने के लिए मांगा एक सप्ताह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरोपी इलहाम ने स्पष्टीकरण देने के लिए मांगा एक सप्ताह का समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एक करोड़ से अधिक गबन करने वाले अर्धशासकीय कॉलेज के चपरासी इलहाम शम्सी ने कॉलेज के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का और समय मांगा है। इसके बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। 15 दिन में स्पष्टीकरण न देने पर उसके खिलाफ सेवा समाप्ति संबंधी कार्रवाई होगी।
नगर के जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के चपरासी इलहाम शम्सी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संबद्धिकरण के दौरान एक करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया था। उसके और उसके परिवार के कुछ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। उक्त कर्मचारी निलंबित भी हो चुका है। डीएम द्वारा गठित अधिकारियों की तीन सदस्यीय समिति ने जांच में गबन की पुष्टि की है। जांच रिपोर्ट की प्रतिलिपि कॉलेज में भी आई थी। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण सक्सेना ने इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर 20 जून को आरोपी के घर पंजीकृत डाक से अंतिम नोटिस डाक से भेजा था।
घर में ताला लगे होने के कारण डाकिया नोटिस वापस ले आया था। उसके बाद कॉलेज प्रबंध समिति ने नोटिस आरोपी कर्मचारी के घर के दरवाजे पर चस्पा कराया था। घर पर नोटिस चस्पा होने के बाद आरोपी कर्मचारी ने विद्यालय प्रबंध समिति से स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का और समय मांगा है। कॉलेज के प्रबंधक अमरेश सक्सेना ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया गया है। संवाद