{"_id":"6a5fd4fff67b585cac0e6905","slug":"admission-process-begins-at-the-government-polytechnic-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-164711-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा टेक्नोलॉजीज का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा, पीएमजेवीके से ऑडिटोरियम व छात्रावास को मंजूरी, तीन इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश
पीलीभीत। राजकीय पॉलिटेक्निक में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, लखनऊ की ऑनलाइन काउंसलिंग के प्रथम तीन चरणों में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संस्थान में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और उद्योगों से जुड़ी तकनीकी शिक्षा के लिए भी तेजी से काम चल रहा है।
प्रधानाचार्य पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्थान में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व इंस्ट्रमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग की तीन वर्षीय डिप्लोमा शाखाओं में 75-75 सीटों पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। इंटरमीडिएट (पीसीएम) अथवा आईटीआई उत्तीर्ण छात्र लैटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में भी प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को उद्योगों की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ओर से संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और वर्कशॉप विकसित की जा रही हैं। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ रोजगारपरक कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी बेहतर रहा है। यहां के छात्र हर वर्ष कैंपस इंटरव्यू और रोजगार मेलों के माध्यम से सुब्रोस लिमिटेड, इंटरफेस लिमिटेड, एनपीसीएल और एसआरएफ जैसी कंपनियों में चयनित हो रहे हैं। इसके अलावा कई छात्र भारतीय रेलवे तथा विभिन्न सरकारी विभागों में भी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत संस्थान में 500 सीटों वाले ऑडिटोरियम और 60 छात्राओं की क्षमता वाले नए छात्रावास के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। वहीं, दूरदराज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा पहले से उपलब्ध है। संवाद