फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya is in the Bareilly city today

Bareilly News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शहर में, 37 योजनाओं का परखेंगे रिपोर्ट कार्ड

Wed, 22 Jul 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Wed, 22 Jul 2026 01:38 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले की 37 महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसमें कानून व्यवस्था, राजस्व और योजनाओं की प्रगति जांची जाएगी। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya is in the Bareilly city today
केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरेली में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक को लेकर प्रशासनिक अमले में पूरे दिन हलचल रही। शासन से जारी एजेंडे के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वर्ष 2017 से अब तक संचालित 37 प्रमुख योजनाओं की प्रगति, बजट व्यय और लाभार्थियों का विस्तृत विवरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, विकास कार्य और राजस्व और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक को देखते हुए सोमवार को देर शाम तक विभिन्न विभागों में रिपोर्टों को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। कई विभागों ने लाभार्थियों की संख्या, वित्तीय प्रगति और भौतिक उपलब्धियों का मिलान कर आंकड़े अपडेट किए। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार उप मुख्यमंत्री योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ उन परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे जो समय सीमा के बावजूद पूरी नहीं हो सकी हैं। लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों से कारण पूछे जाएंगे और आवश्यक निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं। बैठक में विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि योजनाओं के लिए आवंटित बजट का कितना उपयोग हुआ, कितने लाभार्थियों को लाभ मिला और निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले विभागों का प्रदर्शन कैसा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं की होगी समीक्षा
समीक्षा के दायरे में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित कुल 37 महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। इनके अलावा विभाग वार विकास परियोजनाओं और लंबित कार्यों पर भी जवाब-तलब होगा।

लापरवाही पर हो सकती है कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, योजनाएं, विकास कार्य की प्रगति समेत अन्य की समीक्षा के साथ ही डिप्टी सीएम कार्यालय में वर्ष 2026 के जनवरी से अब तक शिकायतों में से कितनों का निस्तारण किया गया है। इसकी भी विस्तृत रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी गई है। अब इस रिपोर्ट को प्रस्तुत करने में अधिकारियों को डिप्टी सीएम के सवालों में उलझने के पूरी संभावना बनी हुई है। वहीं शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई भी हो सकती है।

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम सुबह 11.50 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस पहुंचकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। जिसके अनुपालन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed