फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DM bans fishing in rivers action to be taken against violators in Bareilly

Bareilly News: नदियों में मछली के शिकार पर डीएम ने लगाई रोक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Tue, 21 Jul 2026 06:03 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 06:03 PM IST
सार

बरेली जिले की नदियों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार 15 जुलाई से 30 सितंबर तक नदियों में मछली के शिकार पर रोक रहेगी। 

विज्ञापन
DM bans fishing in rivers action to be taken against violators in Bareilly
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मछलियों के प्रजनन काल के दौरान जिला प्रशासन ने जिले की नदियों में मत्स्य आखेट (मछली पकड़ने) पर प्रतिबंध लगाया है। डीएम अविनाश सिंह के आदेश के अनुसार प्रतिबंध अवधि में मछली या मत्स्य बीज पकड़ने पर उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार वर्षा ऋतु मछलियों का प्रजनन काल होता है। नदियों और बहती जलधारा में कतला, रोहू, नैन विभिन्न प्रजातियां अंडे देती हैं। मछलियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए 15 जून से 30 जुलाई तक नदियों में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लागू है। 
विज्ञापन


वहीं, 15 जुलाई से 30 सितंबर तक मत्स्य जीरा, फ्राई, फिंगरलिंग (मत्स्य बीज) पकड़ने पर अंकुश रहेगा। मत्स्य एवं राजस्व विभाग की टीम निगरानी करेगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि अगर कोई नदी से मछली या मत्स्य बीज पकड़ता मिला तो कार्रवाई की जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed