फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accused was shot in legs during police encounter and constable was also injured In Badaun double murder case

बदायूं डबल मर्डर केस में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; सिपाही भी घायल

Tue, 21 Jul 2026 10:50 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 21 Jul 2026 10:50 PM IST
सार

बदायूं में बहन और भांजे की हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी वीर सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
accused was shot in legs during police encounter and constable was also injured In Badaun double murder case
बदायूं डबल मर्डर केस में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखूपुरा के मजरा बखतपुर में भांजे और बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में फरार आरोपी वीर सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में सिपाही आकाश चौहान बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी के अनुसार डबल मर्डर की वारदात के बाद से आरोपी वीर सिंह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें और एसओजी टीम लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने उसकी तलाश में अन्य जनपदों में भी कई स्थानों पर छापेमारी की। न पकड़े जाने पर आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इधर, मंगलवार की शाम पुलिस को आरोपी वीर सिंह पुत्र बृजलाल के उझानी रोड स्थित भूड़ा भदरौली तिराहे पर होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम को देख आरोपी वीर सिंह भदरौल तिराहे के पास जंगल की तरफ भागा और खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसी दौरान आरोपी की एक गोली आरक्षी आकाश चौहान के बाएं हाथ में लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और छह कारतूस व चार खोखा कारतूस बरामद किये गए। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि 15 जुलाई की देर रात साढ़े दस बजे कादरचौक थाना क्षेत्र के बखतपुर में मकान को लेकर शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान वीर सिंह ने अपनी बड़ी बहन संतोषी और भांजे आकाश को गोली मार दी थी। गोली लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल संतोषी ने सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

बहन और भांजे के दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपी को मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी की गोली से एक आरक्षी भी घायल हुआ है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। -अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन

खरीदी जमीन बेचने पर आधी रकम मांग रहे थी बहन और भांजा इसलिए मार दिया
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी वीर सिंह ने पूछताछ में बताया कि लगभग 3.5 वर्ष पूर्व ग्राम खिरियारहलू थाना अलापुर जनपद में जमीन खरीदी थी, जिसमें बैनामा में गवाह भांजा मृतक आकाश पुत्र स्व. मलखान सिंह व सगी बहन संतोषी देवी पत्नी स्व. मलखान सिंह थे। उक्त जमीन को वह किसी को बेचना चाह रहा था, जिसके चलते भांजा आकाश व बहन संतोषी जमीन का आधा पैसा मांग रहे थे, जिसके चलते मैंने पहले आकाश को गोली मारी, उसके बाद बहन मुझे पकड़ने आई, ऐसे में अपने आप को बचाने के लिए बहन संतोषी के भी गोली मार दी थी।

इसके बाद वह मौके से भाग गया था। आज वह अपनी बाइक से भदरौल तिराहा होते हुए उझानी की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में भदरौल तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर वापस कुरखेडा की तरफ चलने लगा, जिस पर पुलिस पीछे करने लगी। अपने आप को घिरता हुआ देखकर मोटरसाइकिल कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर पुलिस पर फायर किया। बाद में घेराबंदी में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed