{"_id":"6a5fcf8af420d7a41f097059","slug":"protested-at-the-collectorate-and-raised-slogans-against-the-central-and-state-governments-badaun-news-c-123-1-sbly1001-169030-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे भाकियू पदाधिकारी। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन के तहत संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
एसडीएम सदर ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने दिया नहीं। इसके बाद एडीएम प्रशासन ज्ञापन लेने पहुंचे तो उनको भी नहीं दिया। डीएम को बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट में जमीन पर बैठक गए। इसके बाद डीएम अवनीश राय आए, तो उनको राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
भाकियू मंडल के प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार किसानों को खत्म करने का काम कर रही है। केंद्र सरकार बैक फुट पर है। जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार कहा कि जिले में पूरी तरीके से लूट-खसोट मची है। प्रशासन मौन है। तहसील और बिजली कर्मियों की ओर से जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिलेभर में हम किसानों की बात नहीं सुना जा रही। फार्मर रजिस्ट्री पर जोर दिया जा रहा है, जबकि तहसील कर्मियों की ओर से खेतों की अंश प्रक्रिया में गड़बड़ी कर दी गई है। इसमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, नाथू सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद