{"_id":"6a5fcf78a9e61ea0e20dfcd2","slug":"equipment-worth-thousands-including-starters-and-cables-stolen-from-18-private-tubewells-badaun-news-c-123-1-bdn1010-168999-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 18 निजी नलकूपों से स्टार्टर-केबल समेत हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 18 निजी नलकूपों से स्टार्टर-केबल समेत हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी। जिले के सिविल लाइंस और वजीरगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर गांव बरातेगदार में सोमवार की रात चोरों ने 18 किसानों के निजी नलकूपों से चोरी की। मंगलवार सुबह किसान अपने-अपने खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों के ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान गायब था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
गांव बरातेगदार के कुछ किसानों के निजी नलकूप सिविल लाइंस क्षेत्र में आते हैं तो कुछ नलकूप वजीरगंज थाना क्षेत्र की सीमा में हैं। चोरों ने एक ही रात में कई नलकूपों पर धावा बोल दिया। चोरों ने नलकूपों में नकब लगाकर और ताले तोड़कर बिजली के स्टार्टर, केबल, पानी के पाइप तथा अन्य कीमती उपकरण चोरी कर लिए। चोरी से किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
चोरी से प्रभावित किसानों में पवन पटेल, गौरव पाल, गौरी पिट्ट, अभिषेक तिवारी, प्रमोद शर्मा, सूरज पाल, गजेंद्र सिंह, अशोक चंद सिंह, विपिन पटेल, वेदपाल मास्टर, देशपाल सिंह, विश्वजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, सम्राट पटेल, रमाकांत शर्मा आदि शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस प्रभावी गश्त नहीं कर रही है। किसानों ने दोनों संबंधित थाना पुलिस से चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
नलकूपों से चोरी के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर जांच कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ हृदेश कठेरिया, एसपी देहात