फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly e-bus service ranks second in the state for passenger amenities

UP News: यात्री सुविधा में बरेली ई-बस सेवा प्रदेश में दूसरे नंबर पर, पहले स्थान पर अयोध्या

Tue, 21 Jul 2026 04:20 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 04:20 PM IST
सार

यात्री सुविधाओं में बरेली की ई-बस सेवा प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। अयोध्या पहले और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर हैं। बरेली शहर में रोजाना छह हजार से अधिक लोग इन बसों का उपयोग करते हैं। 

विज्ञापन
Bareilly e-bus service ranks second in the state for passenger amenities
स्वालेनगर चार्जिंग स्टेशन पर खड़ीं ई बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्री सुविधाओं और संतुष्टि के मामले में बरेली की ई-बस सेवा ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अयोध्या पहले और अलीगढ़ तीसरे स्थान पर हैं। शहर में रोजाना औसतन छह हजार लोग इन बसों का उपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


नगरीय परिवहन विभाग प्रदेश के 17 नगर निगमों में ई-बस सेवा का संचालन कर रहा है। बरेली में 25 ई-बसें छह रूटों पर संचालित होती हैं। जनवरी में ई-बसों का न्यूनतम किराया 11 रुपये से घटाकर पांच रुपये किया गया था। इसके बाद दो बार रूटों में भी बदलाव किए गए। जनवरी तक रोजाना यात्रियों की संख्या करीब तीन हजार थी, जो अब बढ़कर छह हजार से अधिक हो गई है। 
विज्ञापन


शहर के प्रमुख चौराहों पर हर 10 से 15 मिनट में वातानुकूलित ई-बसें उपलब्ध हैं। इनका किराया ऑटो से कम है और लोकेशन ऑनलाइन देखी जा सकती है। प्रबंधन ने बसों की संख्या बढ़ाकर 50 करने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है। प्रबंध संचालिका मनीषा दीक्षित ने बताया कि कुछ और रूटों पर सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराया घटने के बाद यात्रियों की संख्या हुई दोगुनी
किराया कम होने और रूट बदलने से यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जनवरी में किराया घटाने के बाद यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई। शहर में साठ से अधिक स्टॉपेज पर ई-बसों का ठहराव होता है। ऑनलाइन लोकेशन सुविधा भी यात्रियों को आकर्षित कर रही है। बरेली सिटी से दूल्हे मियां की मजार तक का एक रूट फरवरी से मई तक सड़क निर्माण के कारण बंद था। 

मई के पहले सप्ताह में प्रतिबंध हटा दिया गया। जून के अंत में इस रूट पर बस सेवा फिर से शुरू हुई। हालांकि, बसों की संख्या छह से घटाकर चार कर दी गई है। प्रबंध संचालिका का कहना है कि दो बसें मरम्मत कारणों से ऑफ रूट हैं। इस कारण इस रूट पर बसों की संख्या कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed