{"_id":"6a61cf9d66b29bdf450d9a81","slug":"uproar-in-katihar-over-neet-paper-leak-attempt-to-break-down-the-collectorate-gate-police-resort-to-lathi-ch-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: NEET पेपर लीक पर कटिहार में बवाल! समाहरणालय का गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: NEET पेपर लीक पर कटिहार में बवाल! समाहरणालय का गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Thu, 23 Jul 2026 01:54 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:54 PM IST
सार
NEET पेपर लीक मामले को लेकर कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। समाहरणालय का घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट तोड़ने की कोशिश की। पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
कटिहार में छात्रों के हंगामे के बाद लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिहार के कटिहार में गुरुवार को छात्रों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। सैकड़ों छात्र समाहरणालय पहुंच गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने समाहरणालय के मुख्य गेट का घेराव कर उसे तोड़ने का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
गेट तोड़ने की कोशिश से बढ़ा तनाव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे छात्र NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान भीड़ धीरे-धीरे उग्र होती चली गई। आक्रोशित छात्रों ने समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंचकर गेट को धक्का देना शुरू कर दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश करने की भी कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया।
पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद हुआ लाठीचार्ज
गेट के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। हालात लगातार बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और समाहरणालय परिसर की सुरक्षा बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और प्रदर्शनकारी इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
लाठीचार्ज के बाद पथराव, मौके पर मची अफरा-तफरी
लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।
अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात किए गए नियंत्रित
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद समाहरणालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
यह भी पढ़ें: पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों का खूनी बवाल! परीक्षा खत्म होते ही चले ईंट-पत्थर, CCTV में कैद हुई हिंसा
प्रदर्शनकारियों की पहचान में जुटा प्रशासन
घटना के बाद प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।