फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fire breaks out at a pharmaceutical company's office due to an AC short circuit.

Lucknow : एसी में शॉर्ट सर्किट से फार्मा कंपनी के ऑफिस में लगी आग, अधिकांश सामान जलकर राख

Thu, 23 Jul 2026 03:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 23 Jul 2026 03:01 PM IST
सार

जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Lucknow: Fire breaks out at a pharmaceutical company's office due to an AC short circuit.
कार्पोरेट ऑफिस में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस में बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर बीकेटी अग्निशमन केंद्र से पहुंची दमकल की टीम ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ऑफिस का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी बीकेटी प्रशांत कुमार के अनुसार सुबह 9:34 बजे बी-2/22, सेक्टर-एफ, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। एफएसओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तत्काल मौके पर भेजे गए। आग भवन के भूतल पर लगी थी। दमकल कर्मियों ने ऑफिस के गेट पर लगे शीशे को तोड़कर आग बुझाने में जुट गए। टीम ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


गोमतीनगर निवासी नीलम महरोत्रा ने बताया कि उनके पास फार्मास्युटिकल कंपनी अकॉस्ट्स रेमेडीज की एजेंसी है, जिसका मुख्य आफिस व गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर में है। जानकीपुरम सेक्टर एफ में नीलम इंटरप्राइजेज के नाम से कॉपरेट ऑफिस है। सुबह करीब नौ बजे सफाईकर्मी खुशबू ऑफिस पहुंची और एसी चालू कर सफाई शुरू की। इसी दौरान तेज आवाज के साथ एसी से धुआं निकलने लगा। खुशबू तुरंत बाहर निकल गई और नीलम को फोन कर घटना की जानकारी दी। नीलम ने उसे सभी एमसीबी बंद कर बाहर रहने को कहा और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे आसपास की इमारतों तक आग नहीं फैल सकी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed