{"_id":"6a61dea49f272cbf6b079748","slug":"video-video-esa-ma-sharata-sarakata-sa-farama-kapana-ka-oifasa-ma-lga-aaga-thamakal-na-45-manata-ma-paya-kab-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एसी में शॉर्ट सर्किट से फार्मा कंपनी के ऑफिस में लगी आग, दमकल ने 45 मिनट में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एसी में शॉर्ट सर्किट से फार्मा कंपनी के ऑफिस में लगी आग, दमकल ने 45 मिनट में पाया काबू
जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस में बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर बीकेटी अग्निशमन केंद्र से पहुंची दमकल की टीम ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ऑफिस का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी बीकेटी प्रशांत कुमार के अनुसार सुबह 9:34 बजे बी-2/22, सेक्टर-एफ, इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। एफएसओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में दो फायर टेंडर तत्काल मौके पर भेजे गए। आग भवन के भूतल पर लगी थी। दमकल कर्मियों ने ऑफिस के गेट पर लगे शीशे को तोड़कर आग बुझाने में जुट गए। टीम ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
गोमतीनगर निवासी नीलम महरोत्रा ने बताया कि उनके पास फार्मास्युटिकल कंपनी अकॉस्ट्स रेमेडीज की एजेंसी है, जिसका मुख्य आफिस व गोदाम ट्रांसपोर्ट नगर में है। जानकीपुरम सेक्टर एफ में नीलम इंटरप्राइजेज के नाम से कॉपरेट ऑफिस है। सुबह करीब नौ बजे सफाईकर्मी खुशबू ऑफिस पहुंची और एसी चालू कर सफाई शुरू की। इसी दौरान तेज आवाज के साथ एसी से धुआं निकलने लगा। खुशबू तुरंत बाहर निकल गई और नीलम को फोन कर घटना की जानकारी दी। नीलम ने उसे सभी एमसीबी बंद कर बाहर रहने को कहा और दमकल विभाग को सूचना दी।
अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे आसपास की इमारतों तक आग नहीं फैल सकी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।