{"_id":"6a61e814d919ad1a140a4181","slug":"video-video-mashana-shakata-karayakarama-ma-mahalo-ka-sarakashha-samamana-oura-aatamanarabharata-ka-thaya-sathasha-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
विकासनगर क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति–नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के वन स्टॉप सेंटर की शुभांगी सिंह तथा विकासनगर थाने की महिला उपनिरीक्षक मीना बाजपेई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और हिंसा, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस एवं संबंधित विभागों से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस 108 और अग्निशमन सेवा 101 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में उदगम वेलफेयर फाउंडेशन की रुपाली, आरक्षी सीमा चौरसिया, आकांक्षा पाल, सुमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। वक्ताओं ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।