फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Notification Released; Check Eligibility and Apply Online

Rajasthan HC Job: हाई कोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर की भर्ती, 40 की आयु वाले भी भर सकते हैं फॉर्म, जानें शर्तें

Fri, 17 Jul 2026 03:59 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 17 Jul 2026 03:59 PM IST
सार

Rajasthan HC Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन विभिन्न पदों पर किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 Notification Released; Check Eligibility and Apply Online
Rajasthan High Court Vacancy 2026 - फोटो : https://hcraj.nic.in/hcraj

विस्तार

Rajasthan High Court Vacancy 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेजी) और जिला विधि सेवा प्राधिकरणों (स्थायी लोक अदालतों सहित) में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) के पदों पर  भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। राजस्थान उच्च न्यायालय की यह भर्ती अधिसूचना कुल 163 रिक्तियों के लिए है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक खुली है। 

विज्ञापन

 

क्या है आवेदन के नियम?

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (कला, विज्ञान या वाणिज्य) पास होना चाहिए।
  • देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने और राजस्थानी बोलियों का सामान्य ज्ञान होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास O Level, COPA, DPCS, RSCIT, कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिप्लोमा, 12वीं में कंप्यूटर साइंस विषय या इसके समकक्ष कोई मान्य कंप्यूटर योग्यता होनी चाहिए।
  • विज्ञापन

उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। कोई ऐसी बीमारी या कमी नहीं होनी चाहिए जो नौकरी के काम में बाधा बने। चयन के समय मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणीवार आयु सीमा के नियम

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। राजस्थान के एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को भी 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। आरक्षित सैनिक (रक्षा सेवा कर्मी) 50 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग, ओबीसी (क्रीमी लेयर), एमबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये रखा गया है। राजस्थान के ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एमबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, दिव्यांगजन, राजस्थान के अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया में होंगे तीन चरण

  • सबसे पहले आशय-लेखन (शॉर्टहैंड) परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा ग्रुप-ए (अंग्रेजी) या ग्रुप-बी (हिंदी) के लिए होगी, जो उम्मीदवार द्वारा आवेदन किए गए पद के अनुसार लागू होगी।
  • इसके बाद सभी अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर टेस्ट (ग्रुप-सी) अनिवार्य होगा, जिसमें स्पीड टेस्ट और दक्षता परीक्षण शामिल रहेगा। 
  • इन चरणों में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन के लिए रिक्तियों की संख्या के अनुपात में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

राजस्थान उच्च न्यायालय स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि के दौरान प्रोबेशनर ट्रेनी के रूप में 23,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 33,800 रुपये से 1,06,700 रुपये प्रतिमाह तक का नियमित वेतनमान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed