फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   hartalika teej vrat kab hai know importance pujan muhurat shiv parvati ji puja vidhi

Hartalika Teej 2026: कब है हरतालिका तीज ? जानिए व्रत की तिथि, पूजन मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Fri, 17 Jul 2026 05:06 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 05:06 PM IST
सार

Hartalika Teej 2026: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। इसमें सुहागिन महिलाएं व्रत रखते हुए भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजन-अर्चन करते हैं।

विज्ञापन
hartalika teej vrat kab hai know importance pujan muhurat shiv parvati ji puja vidhi
कब है हरतालिका तीज - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

Hartalika Teej 2026: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज व्रत का विशेष महत्व होता है। यह त्योहार हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं रखती हैं और निर्जला व्रत रहते हुए विधि-विधान के साथ पूजन अर्चन करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं इस वर्ष यह व्रत कब है और क्या है इसका महत्व। 
विज्ञापन


हरतालिका तीज व्रत 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 13 सितंबर को सुबह 7 बजकर 08 मिनट से प्रारंभ होगी जो 14 सितंबर 2026 को सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


हरतालिका तीज व्रत पूजन मुहूर्त 
पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 05 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक का सबसे अच्छा रहेगा। वहीं पूजन के लिए ब्रह्रा मुहूर्त सुबह 04 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदोष काल मुहूर्त 2026
भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-आराधना के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त शाम के समय प्रदोष काल माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर को प्रदोष काल शाम 06 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। 

हरतालिका तीज का महत्व 
हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इसमें महिलाएं अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं इस व्रत को कुंवारी कन्याएं मनचाहा और सुयोग्य वर की कामना के लिए यह व्रत रखती है। इस व्रत को रखने से हर मनोकामना की पूर्ति होती है। 

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 4 राशिवालों को मिलगी विशेष कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि

Predictions: ग्रहों की बदलती चाल बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले 10 दिन इन राशि वालों के लिए रहेंगे परेशानियों भरे

Kalsarp Yog 2026: 18 जुलाई तक कालसर्प योग का असर, इन 4 राशियों के लिए कठिन समय

Sawan 2026: कब से शुरू होगा सावन, जानें तारीख, सोमवार व्रत और पूरा कैलेंडर


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed