फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Powerful Remedies: सभी बाधाओं को दूर करते हैं ये 5 आसान उपाय, अपनाने से जीवन में दिखने लगेंगे कई बड़े बदलाव

Thu, 16 Jul 2026 08:30 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 Jul 2026 08:30 PM IST
सार

Powerful Remedies: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ सरल धार्मिक उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।
 

विज्ञापन
Most Powerful Remedies for Money success growth and happiness in hindi
Powerful Remedies - फोटो : अमर उजाला

Powerful Remedies: जीवन में सफलता पाने के लिए हर व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है। वह अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी लगन और ईमानदारी से प्रयास करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, भरपूर मेहनत और समर्पण के बावजूद मनचाहे परिणाम नहीं मिलते। लगातार असफलता मिलने या कार्यों में रुकावट आने से व्यक्ति निराश होने लगता है। इसका असर न केवल आत्मविश्वास पर पड़ता है, बल्कि मानसिक शांति और कार्यक्षमता भी प्रभावित होने लगती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई बार ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति, नकारात्मक ऊर्जा या जीवन में बढ़ी हुई बाधाएं भी कार्यों में रुकावट का कारण बनती हैं। ऐसे में नियमित पूजा-पाठ, दान-पुण्य और कुछ सरल धार्मिक उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में।

Most Powerful Remedies for Money success growth and happiness in hindi
Powerful Remedies - फोटो : freepik

सोमवार को करें भगवान शिव की पूजा
धार्मिक मान्यता है कि, प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने की शक्ति मिलती है।
Guru Purnima 2026: 28 या 29 जुलाई कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Most Powerful Remedies for Money success growth and happiness in hindi
Powerful Remedies - फोटो : freepik

भगवान गणेश की आराधना करें
नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करने से कार्यों में आने वाली रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और बुद्धि, व्यापार तथा करियर में सकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं।
Teej 2026: साल 2026 में कब मनाई जाएगी हरियाली-कजरी और हरतालिका तीज ? जानें डेट और पूजा मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Powerful Remedies for Money success growth and happiness in hindi
Powerful Remedies - फोटो : adobe

मां लक्ष्मी को अर्पित करें 7 कौड़ियां
यदि आर्थिक परेशानियां लगातार बनी हुई हैं, तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सात कौड़ियां अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन संबंधी अड़चनें धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और क्या है मौसी के घर जाने की कथा ?

विज्ञापन
Most Powerful Remedies for Money success growth and happiness in hindi
Powerful Remedies - फोटो : adobe stock

अन्न और धन का करें दान
अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि दान-पुण्य से जीवन में आने वाली कई प्रकार की बाधाएं कम होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

जरूरतमंदों की सहायता करें
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद करने पर पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। ऐसे कार्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और ईश्वर की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।

Devshayani Ekadashi 2026: जुलाई में कब है देवशयनी एकादशी, जानिए तिथि और इस दिन क्या करना होगा शुभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed