फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devi Lakshmi: इन 4 आदतों से प्रसन्न होती हैं देवी लक्ष्मी, घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि और बरकत

Fri, 17 Jul 2026 06:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 17 Jul 2026 06:40 AM IST
सार

How to Impress devi Lakshmi: देवी लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति के जीवन में बदलाव, सफलता और खुशियां आती हैं। इस दौरान कुछ आदतें ऐसी भी हैं, जिन्हें अपनाने से अटके काम पूरे और व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं।

विज्ञापन
How to get a blessing from goddess laxmi know How to Impress devi Lakshmi
How to Impress devi Lakshmi - फोटो : अमर उजाला

How to Impress devi Lakshmi: शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि, जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, वहां धन-धान्य, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं, परिवार में सुख-शांति और आपसी प्रेम भी बना रहता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो केवल पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि व्यक्ति की दैनिक आदतें भी माता लक्ष्मी की कृपा को प्रभावित करती हैं। कुछ अच्छी आदतें घर में बरकत, तरक्की और खुशियों का आगमन कराती हैं, जबकि कुछ आदतों के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। इसलिए इन आदतों से हमेशा दूरी और अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। इससे देवी की विशेष कृपा के साथ-साथ जीवन में कई अच्छे परिणाम, सफलता और सुख-समृद्धि भी मिलती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

How to get a blessing from goddess laxmi know How to Impress devi Lakshmi
Devi Lakshmi - फोटो : adobe stock

घर की साफ-सफाई का ध्यान
धार्मिक मान्यता है कि, व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करनी चाहिए, क्योंकि माता लक्ष्मी स्वच्छ और व्यवस्थित स्थान पर ही निवास करती हैं। विशेष रूप से घर के मुख्य द्वार को साफ रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
Gupt Navratri 2026: क्यों खास है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें इसके 5 प्रसिद्ध नाम और उनके पीछे का रहस्य

How to get a blessing from goddess laxmi know How to Impress devi Lakshmi
Devi Lakshmi - फोटो : Adobe

बड़ों का सम्मान करें और मधुर व्यवहार रखें
शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति अपने माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करता है। साथ ही सभी के साथ विनम्र और मधुर व्यवहार रखता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उसके जीवन में भी समृद्धि का वास होता है।
Devshayani Ekadashi 2026: जुलाई में कब है देवशयनी एकादशी, जानिए तिथि और इस दिन क्या करना होगा शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
How to get a blessing from goddess laxmi know How to Impress devi Lakshmi
Devi Lakshmi - फोटो : amar ujala

ईमानदारी से कमाई करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ईमानदारी और मेहनत से कमाया गया धन ही स्थायी सुख और समृद्धि प्रदान करता है। ऐसे धन से घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक उन्नति के योग भी मजबूत होते हैं।
Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य, जिन्हें हर भक्त को जानना चाहिए

विज्ञापन
How to get a blessing from goddess laxmi know How to Impress devi Lakshmi
Devi Lakshmi - फोटो : adobe

प्रतिदिन भगवान का स्मरण करें
दिन की शुरुआत भगवान और माता लक्ष्मी के स्मरण से करना शुभ माना जाता है। इससे मन शांत रहता है, सकारात्मक सोच विकसित होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा शाम के समय भी देवी की विशेष पूजा करनी चाहिए। इन छोटी-छोटी आदतों से जीवन में अच्छे बदलाव महसूस होते हैं।
Guru Purnima 2026: 28 या 29 जुलाई कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
Teej 2026: साल 2026 में कब मनाई जाएगी हरियाली-कजरी और हरतालिका तीज ? जानें डेट और पूजा मुहूर्त
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed