फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivah Muhurat 2026: गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन, इस तारीख से फिर शुरू होंगे शुभ फेरे

Fri, 17 Jul 2026 02:34 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 17 Jul 2026 02:34 AM IST
सार

गुरु अस्त, उसके बाद चातुर्मास और फिर दिसंबर में खरमास की शुरुआत के कारण वर्ष 2026 में लगभग चार महीने तक विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर विराम रहेगा।

विज्ञापन
Jupiter Combust 2026 Wedding Season on Hold Know When Auspicious Marriages Will Resume
Vivah Muhurat 2026 - फोटो : अमर उजाला

Vivah Muhurat 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह 5:03 बजे गुरु का पुनः उदय होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब गुरु अस्त रहते हैं, तब विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और नए व्यवसाय जैसी मांगलिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि गुरु के उदय होने के बाद भी शुभ कार्य तुरंत शुरू नहीं होंगे, क्योंकि इस बीच चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। यदि आप आने वाले दिनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी नए शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुभ मांगलिक कार्यों के लिए गुरु (बृहस्पति) और शुक्र ग्रह का उदित होना आवश्यक माना जाता है।

Jupiter Combust 2026 Wedding Season on Hold Know When Auspicious Marriages Will Resume
Chaturmas 2026 - फोटो : अमर उजाला

चातुर्मास के कारण बढ़ेगा शुभ कार्यों पर विराम
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है। मान्यता है कि इस अवधि में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, इसलिए विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। वर्ष 2026 में 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा, जो 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा। यानी गुरु के उदय के बावजूद चातुर्मास के कारण विवाह और अन्य शुभ कार्यों की अनुमति नहीं होगी।

Jupiter Combust 2026 Wedding Season on Hold Know When Auspicious Marriages Will Resume
20 नवंबर के बाद फिर शुरू होगा विवाह सीजन

20 नवंबर के बाद फिर शुरू होगा विवाह सीजन
चातुर्मास समाप्त होने के साथ ही एक बार फिर विवाह और अन्य शुभ संस्कारों का दौर शुरू हो जाएगा। नवंबर में सीमित संख्या में ही विवाह मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।

नवंबर 2026 के विवाह मुहूर्त

  • 21 नवंबर (शनिवार)
  • 24 नवंबर (मंगलवार)
  • 25 नवंबर (बुधवार)
  • 26 नवंबर (गुरुवार)
विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Combust 2026 Wedding Season on Hold Know When Auspicious Marriages Will Resume
दिसंबर में भी सीमित रहेंगे शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

दिसंबर में भी सीमित रहेंगे शुभ मुहूर्त
दिसंबर में भी विवाह के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा। 15 दिसंबर 2026 को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास (मलमास) प्रारंभ हो जाएगा। इस अवधि में भी विवाह जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसलिए दिसंबर में केवल 12 दिसंबर तक ही शादियां संपन्न की जा सकेंगी।

दिसंबर 2026 के विवाह मुहूर्त

  • 2 दिसंबर (बुधवार)
  • 3 दिसंबर (गुरुवार)
  • 4 दिसंबर (शुक्रवार)
  • 5 दिसंबर (शनिवार)
  • 6 दिसंबर (रविवार)
  • 11 दिसंबर (शुक्रवार)
  • 12 दिसंबर (शनिवार)
विज्ञापन
Jupiter Combust 2026 Wedding Season on Hold Know When Auspicious Marriages Will Resume
भड़ली नवमी का अबूझ मुहूर्त भी नहीं रहेगा उपयोगी - फोटो : Amar Ujala

इस बार भड़ली नवमी का अबूझ मुहूर्त भी नहीं रहेगा उपयोगी
आषाढ़ शुक्ल नवमी को आने वाली भड़ली नवमी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन बिना पंचांग देखे भी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं। वर्ष 2026 में यह तिथि 22 जुलाई को पड़ रही है। लेकिन इस बार गुरु ग्रह अस्त रहने के कारण भड़ली नवमी का यह विशेष मुहूर्त भी शुभ कार्यों के लिए उपयोगी नहीं माना जाएगा। यानी इस दिन भी विवाह या अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed