Rajasthan Job: राजस्थान में निकली 24000+पदों पर सफाई कर्मचारी की भर्ती, बिना शैक्षणिक योग्यता वाले करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari Bharti: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्वायत्त शासन विभाग ने सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के तहत 24,752 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान ने सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के तहत 24,752 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य क्षेत्र (Non-Scheduled Area) यूएलबी में रिक्त पद
| यूएलबी नाम | कुल रिक्त पद |
|---|---|
| जयपुर | 4,811 |
| कोटा | 1,357 |
| बीकानेर | 1,084 |
| जोधपुर | 890 |
| सीकर | 480 |
| भरतपुर | 450 |
| अलवर | 426 |
| भिवाड़ी | 350 |
| धौलपुर | 340 |
| हिण्डौन | 328 |
| चुरू | 320 |
| श्री गंगानगर | 318 |
| सुजानगढ़ | 300 |
| उदयपुर | 300 |
| भीलवाड़ा | 296 |
| अजमेर | 290 |
| झुंझुनूं | 287 |
| पाली | 287 |
| टोंक | 242 |
| मकराना | 237 |
| करौली | 230 |
अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area) यूएलबी में रिक्त पद
| यूएलबी नाम | कुल रिक्त पद |
|---|---|
| अबू रोड | 125 |
| डूंगरपुर | 72 |
| प्रतापगढ़ | 70 |
| बांसवाड़ा | 64 |
| माउंट आबू | 46 |
| सागवारा | 35 |
| छोटी सादरी | 25 |
| कुशलगढ़ | 20 |
| सालुंबर | 18 |
| कुल | 475 |
क्या है पात्रता की शर्तें?
- उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी (डोमिसाइल) होना चाहिए।
- इस भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है।
- उम्मीदवार के पास किसी नगर निगम, नगर परिषद या नगर पालिका में सफाई कार्य का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- यह अनुभव लगातार 1 वर्ष का या अलग-अलग अवधियों को मिलाकर कुल 1 वर्ष का हो सकता है।
- अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित शहरी स्थानीय निकाय द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी होना चाहिए।
- प्रमाण पत्र पर सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है।
- अनुभव प्रमाण पत्र 1 अगस्त 2026 या उसके बाद तथा आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी किया गया होना चाहिए।
- उम्मीदवार 183 अधिसूचित शहरी स्थानीय निकायों में से केवल एक के लिए ही आवेदन कर सकता है।
- एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य (General) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, EWS आदि) के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
कैसे होगा चयन?
- भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
- सबसे पहले उसी शहरी स्थानीय निकाय (ULB) में 1 वर्ष का स्वच्छता कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां के लिए उन्होंने आवेदन किया है।
- यदि इसके बाद भी पद रिक्त रहते हैं, तो उसी जिले के अन्य शहरी स्थानीय निकायों में 1 वर्ष का स्वच्छता अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
- यदि फिर भी पद खाली रहते हैं, तो राज्य के किसी भी शहरी स्थानीय निकाय में 1 वर्ष का स्वच्छता अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
- पात्र उम्मीदवारों का अंतिम चयन निर्धारित नियमों के अनुसार लॉटरी के जरिए किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए Recruitment/भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म खोलें।
- मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।