RPSC SI Result: राजस्थान एसआई का रिजल्ट जारी, फिजिकल टेस्ट के लिए 20455 अभ्यर्थी सफल, यहां देखें परिणाम पीडीएफ
RPSC SI Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक 2025 भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 20,455 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची नीचे उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC SI 2025 Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। आरपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 20,455 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
गृह (ग्रुप-1) विभाग के अंतर्गत अनुसूचित और गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आयोजित इस परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।
1,744 अभ्यर्थी आयोग्य घोषित क्यों किए गए?
नतीजों के साथ आयोग ने एक बेहद महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की है। आरपीएससी के कड़े नियमों के चलते 1,744 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन के विशेष निर्देशों के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में दिए गए 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरता है, तो उसे अयोग्य माना जाएगा। इन 1744 अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट में यही गलती की, जिसके कारण इनके रोल नंबर मुख्य सूची से अलग कर वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
5 और 6 अप्रैल को आयोजित हुई थी परीक्षा
आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए इस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष 05 अप्रैल 2026 और 06 अप्रैल 2026 को किया गया था। यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (वस्तुनिष्ठ) थी, जिसमें प्रश्न पत्र-प्रथम और द्वितीय शामिल थे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर मुख्य बातें
- कौन कराएगा टेस्ट: सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए महानिदेशक एवं महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान (जयपुर) द्वारा आमंत्रित किया जाएगा।
- शेड्यूल: फिजिकल टेस्ट का विस्तृत कार्यक्रम पुलिस विभाग द्वारा यथासमय जारी कर सूचित किया जाएगा।
- पात्रता की जांच: आयोग ने स्पष्ट किया है कि सफल अभ्यर्थियों की पात्रता संबंधी जांच अभी नहीं की गई है, यह जांच इंटरव्यू (साक्षात्कार) के समय की जाएगी।
RPSC SI 2025 Result - Qualified Candidates List PDF
RPSC SI 2025 Result - Disqualified Candidates List PDF
कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम रोके भी गए
आयोग ने कुछ रोल नंबर्स के परिणामों को लेकर विशेष नोट भी जारी किया है:
- रोल नंबर 1640138: माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के अंतरिम आदेश (सिविल रिट याचिका संख्या 6121/2026) के तहत परिणाम सील्ड कवर (बंद लिफाफे) में रखा गया है।
- रोल नंबर 1397076: इस अभ्यर्थी का परिणाम माननीय उच्च न्यायालय की रिट याचिका संख्या 7438/2026 में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
- रोल नंबर 1419021: इस अभ्यर्थी का परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोका गया है।
RPSC SI Result Download: राजस्थान एसआई का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां ताजा समाचार वाले सेक्शन में जाएं।
- यहां एसआई भर्ती रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।