RRB Group D Exam City: रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कहां होगा आपका एग्जाम
RRB Group D Exam City OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
RRB Group D Exam City: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (CBT-1) के लिए एग्जाम सिटी और तारीख की जानकारी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अब अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्लिप अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि की पूरी जानकारी देती है।
परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप और एससी/एसटी ट्रैवलिंग अथॉरिटी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र, तारीख और एससी/एसटी ट्रैवल सुविधा की जानकारी देती है।
चार दिन में उपलब्ध होगा प्रवेश पत्र
एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग चार दिन पहले उपलब्ध होंगे। उदाहरण के लिए, जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 27 नवंबर को है, उनके एडमिट कार्ड 23 या 24 नवंबर को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पहले 17 नवंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन कोर्ट में लंबित केस के चलते इसमें देरी हुई।
कैसे होगा चयन?
आरआरबी ग्रुप डी 2025 की चयन प्रक्रिया में चार मुख्य चरण शामिल हैं: सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में बैठना होगा, इसके बाद सफल उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) लिया जाएगा। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और अंत में उनका चिकित्सा परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य और फिटनेस की पुष्टि की जाएगी।
इन पदों पर होगा चयन
- असिस्टेंट (S & T)
- सहायक (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट ब्रिज
- असिस्टेंट कैरिज और वैगन
- असिस्टेंट लोको शेड (डीजल)
- असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट पी.वे
- असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट टीएल और एसी
- असिस्टेंट ट्रैक मशीन
- असिस्टेंट टीआरडी
- पॉइंट्समैन
- बी ट्रैकमेंटेनर-IV
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
उम्मीदवार सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:- सबसे पहले आप क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट खोलें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB Group D City Intimation Slip 2025 सेक्शन पर जाएं।
- शहर सूचना पर्ची 2025 का चयन करें।
- लॉगिन पेज पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- सफल लॉगिन के बाद आपकी शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- पर्ची को डाउनलोड करें और सुरक्षित रूप से सहेज लें।