RRB Group D Exam: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की संशोधित तिथियां घोषित, इस दिन जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप
RRB Group D Revised Exam Date OUT: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी कर दी गई हैं। बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी करेगा। पूरी जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
विस्तार
RRB Group D Revised Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2024 के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस अधिसूचना में संशोधित संभावित परीक्षा कार्यक्रम, शहर सूचना पर्ची, ई-कॉल लेटर और हेल्पडेस्क सहायता के बारे में जानकारी दी गई है।
आरआरबी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, ग्रुप डी भर्ती के लिए संशोधित अस्थायी सीबीटी परीक्षा अब 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर और तिथि देखने के साथ-साथ यात्रा संबंधी जानकारी डाउनलोड करने का लिंक 19 नवंबर 2025 या उससे पहले सक्रिय हो जाएगा।
परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी
- एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि देखने और यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक 19 नवंबर 2025 या उससे पहले सभी आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।
- जिन उम्मीदवारों की सिटी सूचना पर्ची सक्रिय हो गई है, उन्हें पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जा रहा है।
- ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा।
- उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर अपने क्रेडेंशियल्स डालकर पंजीकरण संख्या प्राप्त कर सकते हैं।
- पासवर्ड भूलने पर लॉगिन पेज के "Forgot Password" लिंक का उपयोग किया जा सकता है।
समस्या आने पर क्या करें?
किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर +91 9513631887 पर संपर्क कर सकते हैं (समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक)। सिटी इंटिमेशन लिंक में लॉगिन करने पर एक अतिरिक्त हेल्पडेस्क लिंक भी उपलब्ध होता है।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों का उपयोग करें। नौकरी दिलाने के नाम पर झूठे वादे करने वाले दलालों से सावधान रहें, क्योंकि आरआरबी में चयन केवल सीबीटी और उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर होता है।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे सिटी इंटिमेशन स्लिप
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- अब “RRB Group D CBT City Intimation Slip” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपनी आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और अपनी परीक्षा शहर और तिथि देखें।
- अंत में भविष्य के उपयोग के लिए पर्ची डाउनलोड कर लें और अपने पास सुरक्षित रख लें।