सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC UG Admit Card 2026 Released for June 13 Exam, Download Hall Ticket Now

RRB NTPC UG Admit Card: 13 जून की एनटीपीसी यूजी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, जान लें डाउनलोड करने के स्टेप्स

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 10 Jun 2026 12:37 PM IST
विज्ञापन
सार

RRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी ने 13 जून की एनटीपीसी यूजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सीबीटी-1 परीक्षा 13 से 20 जून तक होगी। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

RRB NTPC UG Admit Card 2026 Released for June 13 Exam, Download Hall Ticket Now
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

RRB NTPC UG Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए 13 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 13 जून को निर्धारित है, वे अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Trending Videos

13 से 20 जून तक होगी परीक्षा

एनटीपीसी यूजी भर्ती के तहत फेज-2 की सीबीटी-1 परीक्षा 13 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,058 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए देशभर से लगभग 63.27 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे यह देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना होगा?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। मान्य पहचान पत्रों में शामिल हैं-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस


इसके अलावा सत्यापन के लिए हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्य कर लें-

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का पता


किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय कार्यालय से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

एनटीपीसी यूजी परीक्षा की शिफ्ट टाइमिंग

परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी-

 
शिफ्ट परीक्षा समय
शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
शिफ्ट 2 दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक
शिफ्ट 3 शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

परीक्षा पैटर्न

सीबीटी-1 परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। प्रश्न निम्न विषयों से होंगे-

  • गणित
  • सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
  • सामान्य जागरूकता


परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एनटीपीसी यूजी का प्रवेश पत्र

  • संबंधित RRB क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं।
  • RRB NTPC Undergraduate (CEN 07/2025) Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed