सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: 19.38 acres of Municipal Corporation land in Gariyagaon cleared of encroachment

Jhansi: गरियागांव में नगर निगम की 19.38 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त, पैमाइश कराने के बाद हुई कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Jun 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए वहां उपस्थित नगर निगम की राजस्व टीम के जरिये सरकारी भूमि की पैमाइश कराते हुए कब्जा मुक्त कराई गई।

Jhansi: 19.38 acres of Municipal Corporation land in Gariyagaon cleared of encroachment
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम ने गरियागांव में मिनजुमला नंबर वाली 19.38 एकड़ भूमि कब्जामुक्त कराई है। पैमाइश कराने के बाद कई जगहों पर अस्थायी कब्जा मिलने पर इसे हटाकर निगम ने अपनी भूमि सुरक्षित कर ली है।


नगर निगम के प्रबंधन की भूमि पर कई मिनजुमला नंबर हैं। निगम प्रशासन के पास शिकायत पहुंच रही थी कि कई मिनजुमला नंबरों पर खातेदार अपने हिस्से से अधिक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों और समस्याओं के निराकरण के लिए छह, आठ और नौ जून को अपर नगर आयुक्त राहुल यादव की अध्यक्षता में वार्ड 15 गरियागांव के वार्ड भवन में शिविर लगा। शिविर में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए वहां उपस्थित नगर निगम की राजस्व टीम के जरिये सरकारी भूमि की पैमाइश कराते हुए कब्जा मुक्त कराई गई। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि गरियागांव में निगम ने रकबा नंबर 1716, 1717, 1719, 1723, 1729, 1730, 1735, 1737, 1754, 1758, 1768, 1760, 1786, 1781, 1782, 1783, 1784 पर अपनी भूमि पर कब्जा लिया है। इसके अलावा गाटा संख्या 919 में रकबा 0.081 नाले के रूप में दर्ज है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त तान्या सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed