सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lure of cheap foreign tour proves costly; Gurugram agent

Jhansi News: सस्ते विदेश दौरे का लालच पड़ा महंगा, गुरुग्राम के एजेंट ने ठगे 4.08 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 10 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Lure of cheap foreign tour proves costly; Gurugram agent
विज्ञापन
झांसी। यूरोप की सस्ती यात्रा का सपना दिखाकर सिद्धेश्वर नगर निवासी कशिश विज से जालसाजों ने 4.08 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने गुरुग्राम के ट्रैवल एजेंट देवांश पवार समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कशिश विज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गर्मियों की छुट्टियां परिवार के साथ ऑस्ट्रिया और स्लोवेनिया में बिताने की योजना बनाई थी। ऑनलाइन खोज के दौरान उन्हें गुरुग्राम स्थित इन्फिनिटी बियॉन्ड ट्रैवल्स कंपनी की जानकारी मिली। कंपनी का पैकेज अन्य ट्रैवल एजेंसियों की तुलना में काफी सस्ता था। ट्रैवल एजेंट देवांश पवार के कहने पर उन्होंने फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, आंतरिक परिवहन और वीजा सहायता सहित पूरा टूर पैकेज बुक करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एजेंट के कहने पर उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 4.08 लाख रुपये जमा कर दिए। भुगतान मिलने के बाद एजेंट लगातार फ्लाइट, होटल और अन्य व्यवस्थाओं की बुकिंग कन्फर्म होने का दावा करता रहा, लेकिन उसने टिकट, वाउचर या अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।
विज्ञापन

शक होने पर कशिश ने संबंधित होटलों में संपर्क किया तो पता चला कि उनके नाम से कोई बुकिंग ही नहीं कराई गई थी। इसके बाद उन्होंने एजेंट देवांश पवार से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवांश पवार समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विदेश जाने से पहले ये जांच लें...
- एजेंट का लाइसेंस और पंजीकरण।
- कंपनी का वास्तविक कार्यालय।
- वीजा मंजूरी का आधिकारिक दस्तावेज।
- पूरा भुगतान नकद की बजाय बैंकिंग माध्यम से।
- ऑफर अगर बाजार दर से बहुत सस्ता हो तो सतर्क रहें।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के ये हैं संकेत...
- बहुत कम खर्च में विदेश भेजने का दावा
- नौकरी की गारंटी
- जल्द वीजा का वादा
- बिना लिखित अनुबंध के रकम लेना
- बार-बार अतिरिक्त भुगतान मांगना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed