{"_id":"6a28a9c78e79d1cc0b0e43aa","slug":"police-recruitment-exam-math-and-reasoning-proved-tricky-18-235-candidates-took-the-exam-across-two-shifts-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा: गणित और रीजनिंग ने उलझाया, दो पालियों में 18,235 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा: गणित और रीजनिंग ने उलझाया, दो पालियों में 18,235 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और रीजनिंग के प्रश्नों ने उन्हें सबसे अधिक उलझाया, जबकि सामान्य ज्ञान, विज्ञान और इतिहास के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे।
पुलिस भर्ती का पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सीधी भर्ती परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 22,848 अभ्यर्थियों में से 18,235 शामिल हुए, जबकि 4,613 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और रीजनिंग के प्रश्नों ने उन्हें सबसे अधिक उलझाया, जबकि सामान्य ज्ञान, विज्ञान और इतिहास के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक पाली में 11,424 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 9,092 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 2,332 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 9,143 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,281 गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा के बाद बाहर निकले कई अभ्यर्थी पेपर को लेकर चर्चा करते नजर आए। अधिकांश का कहना था कि गणित और रीजनिंग के प्रश्न समय लेने वाले और घुमावदार थे, जबकि सामान्य अध्ययन का स्तर सामान्य रहा।
विज्ञापन
यह बोले अभ्यर्थी
कई प्रश्न छूट गए
गणित के सवाल हल करने में काफी समय लग गया। इसी कारण समय कम पड़ गया और कुछ प्रश्न छूट गए। - कामिनी, जालौन
विज्ञान और इतिहास रहे आसान
रीजनिंग के प्रश्न घुमावदार थे, लेकिन सामान्य ज्ञान, विज्ञान और इतिहास के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल रहे।- शालिनी यादव, कौंच
गणित और रीजनिंग ने किया परेशान
जिसने अच्छी तैयारी नहीं की होगी, उसके लिए गणित और रीजनिंग मुश्किल रही होगी। कुल मिलाकर पेपर मध्यम स्तर का था। - सोनू कुमार, इटावा
पेपर कठिन नहीं था
कुछ प्रश्नों में समय ज्यादा लगा, लेकिन पेपर को कठिन नहीं कहा जा सकता।- मनीष कुमार, इटावा