{"_id":"6a28fad34804c6a401028f32","slug":"jhansi-arrangements-overwhelmed-by-the-crowd-special-trains-filled-up-in-just-seven-minutes-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: भीड़ के आगे कम पड़ गए इंतजाम, सात मिनट में ही फुल हो गईं विशेष ट्रेनें, यात्री रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: भीड़ के आगे कम पड़ गए इंतजाम, सात मिनट में ही फुल हो गईं विशेष ट्रेनें, यात्री रहे बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार
दूसरे दिन मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह रही कि दोपहर बाद 1:30 बजे कानपुर और मानिकपुर जाने वाली विशेष ट्रेनें सात मिनट के भीतर ही खचाखच भर गईं।
बरौनी मेल में अंदर जाने के लिए संघर्ष अभ्यर्थी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने कानपुर और बांदा रूट पर एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, लेकिन सामान्य ट्रेनों में भी यात्रियों का दबाव बना रहा, जिससे अन्य यात्री भी बेहाल रहे। हालत यह रही कि दोपहर बाद 1:30 बजे कानपुर और मानिकपुर जाने वाली विशेष ट्रेनें सात मिनट के भीतर ही खचाखच भर गईं।
रेलवे प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कानपुर और बांदा रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई गईं। इसके बावजूद कानपुर रूट पर बरौनी मेल, साबरमती एक्सप्रेस और कुशीनगर एक्सप्रेस तथा बांदा रूट पर इंटरसिटी एक्सप्रेस में भारी भीड़ रही। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही सीटों के लिए होड़ मच गई और कुछ ही मिनटों में डिब्बे भर गए।
हालांकि मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने दावा किया कि पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष प्रबंध किए गए थे। मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। अधिकारियों ने भीड़, यात्री आवागमन और प्लेटफॉर्म व्यवस्था पर सतत नजर बनाए रखी, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
आज भी चलेंगी स्पेशल एग्जाम ट्रेनें
झांसी से कानपुर : दोपहर 1:30 बजे
झांसी से कानपुर : शाम 6:30 बजे
ललितपुर से कानपुर : शाम 6:37 बजे
बांदा से प्रयागराज : शाम 6:30 बजे
अतिरिक्त व्यवस्था
रेलवे पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर दो अतिरिक्त अनारक्षित एग्जाम स्पेशल कोच भी तैयार रखे गए हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर संचालित किया जाएगा।
आज भी इन ट्रेनों के समय में बदलाव
ट्रेन संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू का प्रस्थान समय बदलकर दोपहर 1:30 बजे किया गया।
ट्रेन संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर मेमू का प्रस्थान समय बदलकर शाम 6:25 बजे किया गया।
बस स्टैंड पर भी रही भीड़
परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। जिन क्षेत्रों तक रेल सेवा उपलब्ध नहीं थी या ट्रेनों में जगह नहीं मिली, उन्होंने रोडवेज बसों का सहारा लिया। इसके चलते बस स्टैंड पर भी यात्रियों की खासी भीड़ रही। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रवेश पत्र दिखाने पर उन्हें रियायती दर पर बस टिकट उपलब्ध कराए गए।
परीक्षार्थियों की भीड़ में फंसा मरीज ट्रेन में हुआ अचेत
सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते ट्रेनों में उमड़ी भीड़ के बीच एक गंभीर मरीज की तबीयत बिगड़ गई। ग्वालियर से इलाज कराकर पत्नी के साथ कानपुर लौट रहे मरीज ट्रेन में अचेत हो गया। कुछ देर बाद उसे होश आया, तब दंपती आगे की यात्रा पर रवाना हुआ।
जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात निवासी जगदीश गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गले में नली लगी होने के कारण उन्हें खाने-पीने में भी दिक्कत होती है। वह ग्वालियर से इलाज कराकर पत्नी के साथ बरौनी मेल के जनरल कोच में कानपुर जा रहे थे। मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी ट्रेन में सवार हो गए, जिससे कोच में अत्यधिक भीड़ हो गई।
आरोप है कि भीड़ के दबाव के कारण जगदीश की तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह उन्हें कोच से बाहर लाया गया। पत्नी मदद के लिए लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। करीब 15 मिनट बाद उन्हें होश आया। इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर चिकित्सा स्टाफ स्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहता। सूचना मिलने पर रेलवे अस्पताल से मेडिकल टीम भेजी जाती है।
पुलिस भर्ती के दौरान झांसी स्टेशन पर बरौनी मेल का हाल...