{"_id":"6a28824382a34951d10b3921","slug":"tragic-12-year-old-grandson-swept-away-in-the-river-before-his-grandfathers-eyes-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-812581-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दादा की आंखों के सामने नदी में समा गया बारह वर्षीय पोता, पांव फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दादा की आंखों के सामने नदी में समा गया बारह वर्षीय पोता, पांव फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
सार
पौहरा गांव निवासी इस्लाम अपने पोते शाहिद को लेकर बकरियां चराने पहूज नदी के पास गए थे। खेलने के दौरान शाहिद नदी में जा गिरा। पोते को नदी में डूबता देखा दादा ने नदी में छलांग लगा दी लेकिन उसे बचा नहीं सके।
नदी में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना सीपरी बाजार के पौहरा गांव में दादा के सामने ही पहूज नदी में गिर जाने से शाहिद (12) पुत्र शकील की डूबने से मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर लगने पर पुलिस के साथ परिवार के लोग भी पहुंच गए। किशोर की मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पौहरा गांव निवासी इस्लाम खान शाम करीब चार बजे अपने पोते शाहिद को लेकर बकरियां चराने पहूज नदी के पास गए थे। शाहिद का पिता शकील भी प्राइवेट काम करता है। शाहिद खेलते हुए नदी के किनारे तक चला गया जबकि बकरियों के दूर चले जाने से इस्लाम उनको लेने चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी दौरान पांव फिसलने से शाहिद अचानक नदी में जा गिरा। शोर-शराबा सुनकर इस्लाम भी आ गया। पोते को नदी में डूबता देख वह घबरा उठा। उसने भी पानी में छलांग लगाई लेकिन, तैराना न आने से वह अधिक दूर तक नहीं जा सका। शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। वहां मौजूद एक तैराक ने किसी तरह शाहिद को बाहर निकाला लेकिन, फेफड़ों में पानी भर जाने से उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया गया।